अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट’ (Tarali PSP) को लेकर लग रहे आरोपों पर कड़ा और स्पष्ट जवाब दिया है. कंपनी ने उन तमाम दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि कंपनी ने वैधानिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों से बचने के लिए परियोजना की कुल लागत को जानबूझकर कम करके दिखाया है. अदाणी ग्रुप की इस कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर पूरी स्थिति साफ की और इन आरोपों को पूरी तरह निराधार व भ्रामक बताया.
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने लागत को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करते हुए बताया कि तराली प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 5,675 करोड़ रुपये है और स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) ने इसी पूरी रकम के आधार पर प्रस्ताव पर विचार किया है. कंपनी के मुताबिक, वन और वन्यजीव (Forest/Wildlife) पोर्टल पर जो ऑनलाइन प्रस्ताव डाला गया था, वह केवल शुरुआती ‘साइट इन्वेस्टिगेशन’ यानी जमीन के सर्वे और जांच के काम के लिए था.
चूंकि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में साइट की शुरुआती जांच और सर्वे का खर्च कुल लागत का लगभग एक प्रतिशत ही होता है, इसलिए ऑनलाइन आवेदन में स्पष्टीकरण के तौर पर 56.75 करोड़ रुपये की राशि दर्ज की गई थी. यह रकम केवल सर्वे के काम के लिए थी, न कि पूरे प्रोजेक्ट की संशोधित लागत. कंपनी ने साफ किया कि कुल लागत घटाकर सरकारी देनदारियां कम करने का कोई इरादा कभी नहीं रहा.
पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की लागत कम करने के आरोपों पर भी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दो टूक जवाब दिया. कंपनी ने स्पष्ट किया कि तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पूरी तरह से निजी और गैर-वन (Non-Forest) जमीन पर बन रहा है. भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए कंपनी ने बताया कि यह साइट कोयना वन्यजीव अभयारण्य (Koyna Wildlife Sanctuary) से करीब 3.2 किलोमीटर दूर स्थित है.
इसके अलावा, यह प्रोजेक्ट सह्याद्री टाइगर रिजर्व के अधिसूचित बफर जोन के भी बाहर है और किसी भी टाइगर कॉरिडोर या इको-सेंसिटिव जोन (ESZ) को प्रभावित नहीं करता. कंपनी ने भरोसा दिलाया कि इस परियोजना के निर्माण से किसी भी संरक्षित क्षेत्र या आरक्षित वन भूमि का कोई नुकसान या डायवर्जन नहीं हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…
FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…
राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोप पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने…