तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के आरोपों को भ्रामक बताया है. कंपनी ने साफ किया कि 56.75 करोड़ रुपये केवल शुरुआती सर्वे की लागत है, जबकि कुल प्रोजेक्ट 5,675 करोड़ रुपये का है और यह निजी जमीन पर बन रहा है.





