बिजनेस

अदाणी ग्रुप की कंपनी एसीसी लिमिटेड का मुनाफा दूसरी तिमाही में 460 प्रतिशत बढ़ा, नेटवर्थ बढ़कर 19,937 करोड़ पहुंचा

अदाणी ग्रुप की कंपनी एसीसी लिमिटेड (ACC Limited) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए. जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 460 प्रतिशत बढ़कर 1,119 करोड़ रुपए हो गया है. इस दौरान कंपनी की वॉल्यूम भी अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 1 करोड़ टन पर रही है. इसमें सालाना आधार पर 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

देश में सबसे तेजी से बढ़ रही बिल्डिंग मटेरियल और सॉल्यूशंस कंपनी की आय वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 5,932 करोड़ रुपए हो गई है.

ये डेवलपमेंट आगे चलकर स्थिर मांग गति को सहारा देंगे

एसीसी लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ विनोद बहेटी ने कहा, “यह तिमाही सीमेंट क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रही है. लंबे समय तक मानसून की चुनौतियों के बावजूद, इस क्षेत्र को जीएसटी 2.0 सुधारों, कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम (सीसीटीएस) और कोयला सेस की वापसी सहित कई अनुकूल फैसलों से लाभ होगा.”

उन्होंने कहा, “ये डेवलपमेंट आगे चलकर स्थिर मांग गति को सहारा देंगे. सलाई बनवा, कलंबोली विस्तार प्रोजेक्ट्स से इस वर्ष उत्पादन में 3.4 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की वृद्धि होगी. प्लांट्स में खामियों को दूर करने से 5.6 एमटीपीए की क्षमता प्राप्त होगी, और लॉजिस्टिक्स बाधाओं को दूर करने से क्षमता उपयोग स्तर में सुधार करने में मदद मिलेगी.”

सितंबर तिमाही में कंपनी की नेटवर्थ बढ़कर 19,937 करोड़ पहुंचा

सितंबर तिमाही में कंपनी की नेटवर्थ 1,151 करोड़ रुपए बढ़कर 19,937 करोड़ रुपए हो गई है. साथ ही एसीसी कर्ज मुक्त बनी हुई है और इसकी रेटिंग क्रिसिल एएए (स्टेबल)/क्रिसिल ए1 प्लस है, जो कि सबसे अच्छी रेटिंग है. बहेटी ने कहा कि बड़े अदाणी सीमेंट परिवार के हिस्से के रूप में और अंबुजा सीमेंट्स के अंतर्गत, एसीसी को समूह के एकीकृत इकोसिस्टम से फायदा हो रहा है, जिसमें लॉजिस्टिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी और इनोवेशन शामिल है.

कंपनी ने कहा कि जीएसटी सुधारों से सीमेंट की कीमतों में कमी आई है, इससे इच्छुक ग्राहकों को अदाणी सीमेंट के प्रीमियम उत्पादों को खरीदने में मदद मिल रही है.


ये भी पढ़ें: REIT Market: भारत का रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट मार्केट 2030 तक बढ़कर 19.7 लाख करोड़ रुपए होने की उम्मीद


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago