बिजनेस

कमाई ₹94,834 करोड़ और तिजोरी में अरबों का कैश… विरोधियों को जवाब देती अदाणी ग्रुप की यह नई वित्तीय रिपोर्ट!

Adani Portfolio EBITDA: अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट समूह द्वारा अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक पूंजीगत निवेश (Capex) दर्ज किया है. समूह ने FY26 के दौरान 1,52,967 करोड़ रुपये (16.1 अरब डॉलर) का कैपेक्स किया, जबकि उसकी कुल परिसंपत्ति (Asset Base) बढ़कर 7,85,098 करोड़ रुपये पहुंच गई. कंपनी द्वारा जारी वित्तीय नतीजों और क्रेडिट एंड रिजल्ट्स कंपेंडियम में यह जानकारी दी गई.

अदाणी पोर्टफोलियो का EBITDA FY26 में 94,834 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 89,806 करोड़ रुपये की तुलना में 5.6 प्रतिशत अधिक है. समूह ने बताया कि कुल EBITDA में 87 प्रतिशत योगदान कोर इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबारों का रहा, जिससे आय में स्थिरता और बेहतर दृश्यता बनी हुई है.

इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में गया 80 फीसदी निवेश

कंपनी के अनुसार FY26 में किए गए कुल निवेश का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा ऊर्जा, यूटिलिटी, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स जैसे कोर इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में लगाया गया. इस दौरान कई बड़े प्रोजेक्ट्स का संचालन भी शुरू हुआ, जिनमें 5.1 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, 1.38 GWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (जो अब बढ़कर 3.37 GWh हो चुका है), नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, गंगा एक्सप्रेसवे और कॉपर स्मेल्टर प्लांट शामिल हैं.

कर्ज पर नियंत्रण, नकदी भंडार मजबूत

भारी निवेश के बावजूद समूह की बैलेंस शीट मजबूत बनी रही. FY26 के अंत में नेट डेट-टू-EBITDA अनुपात 3.3 गुना रहा, जो समूह के निर्धारित 3.5 गुना के स्तर से नीचे है. 31 मार्च 2026 तक समूह के पास 55,852 करोड़ रुपये की नकदी उपलब्ध थी, जो कुल कर्ज का 15 प्रतिशत है.

समूह ने बताया कि लगातार बेहतर क्रेडिट रेटिंग के कारण उसकी उधारी लागत भी घटी है. FY26 में औसत कर्ज लागत 7.8 प्रतिशत रही, जबकि FY24 में यह 9 प्रतिशत और FY19 में 10.3 प्रतिशत थी. अदाणी पोर्टफोलियो की सभी प्रमुख परिसंपत्तियों को अब A- या उससे ऊपर की घरेलू क्रेडिट रेटिंग प्राप्त है.

इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबारों ने दिखाई मजबूत वृद्धि

FY26 में समूह के इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबारों का संयुक्त EBITDA 82,083 करोड़ रुपये रहा, जो FY25 के 73,931 करोड़ रुपये की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है.

विभिन्न कंपनियों का EBITDA इस प्रकार रहा:

  • अदाणी पावर: 23,321 करोड़ रुपये
  • अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ: 25,228 करोड़ रुपये
  • अदाणी ग्रीन एनर्जी: 12,075 करोड़ रुपये
  • अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस: 8,726 करोड़ रुपये
  • अदाणी टोटल गैस: 1,254 करोड़ रुपये
  • अदाणी एंटरप्राइजेज: 16,643 करोड़ रुपये
  • अदाणी सीमेंट: 7,586 करोड़ रुपये

विभिन्न कंपनियों की प्रमुख उपलब्धियां

अदाणी एंटरप्राइजेज ने FY26 के दौरान 24,930 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू सफलतापूर्वक पूरा किया. समूह के एयरपोर्ट कारोबार ने 9.53 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दीं. वहीं ANIL मॉड्यूल बिक्री 4,904 मेगावाट तक पहुंच गई.

अदाणी ग्रीन एनर्जी की परिचालन क्षमता 5.1 गीगावाट बढ़कर 19.3 गीगावाट हो गई. खावड़ा परियोजना में बैटरी एनर्जी स्टोरेज क्षमता बढ़ाकर 3.37 GWh कर दी गई.

1 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का आंकड़ा किया पार

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के पास 71,779 करोड़ रुपये की निर्माणाधीन ट्रांसमिशन पाइपलाइन है. कंपनी ने 1 करोड़ स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- सत्ता गई तो याद आई ईमानदारी! लोगों को पैसे क्यों दे रहे हैं TMC के नेता?

अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ का कार्गो वॉल्यूम FY26 में 11 प्रतिशत बढ़कर 500.8 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) पहुंच गया. वहीं अंबुजा सीमेंट्स ने ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण के साथ अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत किया तथा सीमेंट बिक्री 16.1 प्रतिशत बढ़कर 73.7 मिलियन टन रही.

अदाणी पोर्टफोलियो का कहना है कि FY26 में शुरू हुई नई निवेश चक्र (Capex Cycle) आने वाले वर्षों में आय, नकदी प्रवाह और परिचालन प्रदर्शन को और मजबूत करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

2 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

5 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

34 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

41 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

45 minutes ago