दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कथित तौर पर एक गैस सिलेंडर फटने से एक मकान भरभराकर गिर गया. अचानक हुए इस जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को हिला दिया और आसपास के लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां अवैध तरीके से सिलेंडरों की सप्लाई, रीफिलिंग और स्टोरेज का काम चल रहा था.
सुबह करीब 9:37 बजे दमकल विभाग को इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने के काम में जुटा हुआ है, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं.
स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे पूरा इलाका हिल गया हो. एक निवासी ने बताया कि वे उस वक्त घर में चाय पी रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ सबकुछ कांप उठा. घबराकर उन्होंने अपनी आठ महीने की बच्ची को गोद में उठाया और तुरंत बाहर भागे.
लोगों ने यह भी बताया कि धमाके के बाद का माहौल किसी भूकंप जैसी तबाही जैसा लग रहा था. कई घरों में दरारें आ गईं और सामान बिखर गया. इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कुल छह लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है.
पूर्व पार्षद अजय शर्मा ने इस घटना पर गंभीर सवाल उठाया हैं. उनका कहना है कि इशू विहार क्षेत्र में करीब 200 वर्ग गज की एक इमारत में लंबे समय से अवैध रूप से सिलेंडर से जुड़ा बड़ा कारोबार चल रहा था. इसमें सप्लाई से लेकर रीफिलिंग तक का काम बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था, जो इस हादसे की बड़ी वजह हो सकता है.
उन्होंने यह भी दावा किया कि मुकुंदपुर में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी तीन बार ऐसे हादसे हो चुके हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रिहायशी इलाके में इस तरह का खतरनाक काम किसकी अनुमति से चल रहा था.
ये भी पढ़ें- जवानी के जोश में चलाई थी गोली, अब 85 की उम्र में 2 लोगों के सहारे जेल जाएगा! पढ़िए 34 साल पुरानी कहानी
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…
एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…
Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…
Adani Power: अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…
Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…