बिजनेस

अदाणी समूह ने मेयो क्लिनिक के साथ मिलाया हाथ…देश भर में सस्ती और विश्वस्तरीय हेल्थकेयर सुविधाओं का वादा

अदाणी समूह के चैयरमैन गौतम अदाणी  ने अदाणी  हेल्थ सिटी (AHC) के तहत एकीकृत स्वास्थ्य परिसरों की स्थापना की घोषणा की है. यह पहल समूह की नॉन-प्रॉफिट हेल्थकेयर इकाई के माध्यम से संचालित की जाएगी. गौतम अदाणी की सेवा भावना “सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है” के अनुरूप देशभर के सभी वर्गों के लोगों के लिए किफायती और विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं और मेडिकल शिक्षा प्रदान करने के लिए खर्च उठाएगा. पहले दो हेल्थ सिटी परिसर अहमदाबाद और मुंबई में बनाए जाएंगे, जिसके लिए अदाणी  परिवार 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देगा. आने वाले समय में देश के अन्य शहरों और कस्बों में भी ऐसे हेल्थ सिटी विकसित करने की योजना है.

1,000 बेड वाले अस्पताल की सुविधा

प्रत्येक इंटीग्रेटेड AHC परिसर में 1,000-बेड वाला मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल, एक मेडिकल कॉलेज, जिसमें हर साल 150 अंडरग्रेजुएट, 80 से अधिक रेजिडेंट और 40 से अधिक फेलो को प्रवेश मिलेगा. स्टेप-डाउन और ट्रांजिशनल केयर सुविधाएं और अत्याधुनिक शोध केंद्र शामिल होंगे. AHC मेडिकल इकोसिस्टम का उद्देश्य सभी सामाजिक-आर्थिक वर्गों के लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना, डॉक्टरों की नई पीढ़ी को प्रशिक्षित करना और क्लिनिकल रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा बायोमेडिकल इंफॉर्मेटिक्स के क्षेत्र में उन्नति को बढ़ावा देना है.

अदाणी समूह ने इस पहल के लिए अमेरिका की मेयो क्लिनिक ग्लोबल कंसल्टिंग को रणनीतिक सलाहकार के रूप में चुना है. मेयो क्लिनिक इन अस्पतालों में संगठनात्मक उद्देश्यों, क्लिनिकल प्रक्रियाओं, डिजिटल और सूचना प्रौद्योगिकी, तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

60वें जन्मदिन पर ₹60,000 करोड़ दान का संकल्प

गौतम अदाणी ने कहा, “दो साल पहले मेरे 60वें जन्मदिन पर मेरे परिवार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास में सुधार के लिए 60,000 करोड़ रुपये समर्पित करने का संकल्प लिया था. अदाणी हेल्थ सिटी इसी संकल्प का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जो हर भारतीय को किफायती और विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा. मुझे विश्वास है कि हमारी साझेदारी मेयो क्लिनिक के साथ भारत में जटिल बीमारियों के इलाज और मेडिकल इनोवेशन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयाँ स्थापित करेगी.”

मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) अपनी विशेषज्ञता के साथ दुनिया भर में स्वतंत्र स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं तक पहुंचाता है, चाहे वे कहीं भी स्थित हों. मेयो क्लिनिक कार्यक्रम एक विशेष रूप से तैयार की गई कार्यप्रणाली प्रदान करता है, जो कस्टमर को सही विशेषज्ञों से सही उपचार प्राप्त करने में मदद करता है, ताकि वे अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें.


ये भी पढ़ें: 8th Pay Comission के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी… कब से शुरू हुआ पे कमीशन… क्या है फिटमेंट फैक्टर और एक्रॉयड फॉर्मूला..?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

25 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

32 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

33 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

38 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

40 minutes ago