बिजनेस

जीत अदाणी का ‘मेगा प्लान’: एयरपोर्ट बिजनेस में 1 लाख करोड़ का निवेश; चीन को टक्कर देगा Adani Group

अदाणी ग्रुप (Adani Group) भारत के एविएशन सेक्टर में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रहा है. ग्रुप ने अगले पांच वर्षों में अपने एयरपोर्ट कारोबार में 1 लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश की घोषणा की है. अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी ने बताया कि भारत के एविएशन सेक्टर में 15-16% की सालाना वृद्धि की उम्मीद है, जिसे देखते हुए यह निवेश किया जा रहा है.

25 दिसंबर से शुरू होगा नवी मुंबई एयरपोर्ट अदाणी ग्रुप के पोर्टफोलियो में जल्द ही एक और बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIAL) 25 दिसंबर से कमर्शियल ऑपरेशंस (व्यावसायिक उड़ानें) शुरू करने के लिए तैयार है.

  • क्षमता: पहले चरण में यह एयरपोर्ट सालाना 2 करोड़ यात्रियों को हैंडल करेगा. भविष्य में इसे बढ़ाकर 9 करोड़ यात्रियों तक ले जाने की योजना है.
  • लागत: इसके निर्माण की शुरुआती लागत 19,650 करोड़ रुपये है.
  • यह एयरपोर्ट मुंबई के मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव कम करेगा.

हम विस्तार के लिए तैयार हैं- जीत अडानी

ग्रुप 11 नए एयरपोर्ट्स के लिए बोली लगाएगा. जीत अदाणी ने साफ किया कि ग्रुप (Adani Group) की अभी शांत नहीं बैठने वाला है. सरकार द्वारा अगले दौर में जिन 11 हवाई अड्डों की बोली लगाई जाएगी, उनके लिए अदाणी ग्रुप अपना 100% लेकर बोली लगाएगा. जीत अदाणी ने कहा, “हम इस इंडस्ट्री पर बहुत भरोसा करते हैं और विस्तार के लिए तैयार हैं.”

चीन से मुकाबला और ग्रोथ की उम्मीद

जीत अदाणी ने कहा कि भारतीय विमानन उद्योग अगले 10-15 वर्षों तक लगातार 15-16% की दर से बढ़ सकता है. उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की तुलना में भारत में प्रति व्यक्ति हवाई यात्रा अभी भी बहुत कम है. अगर हम चीन के स्तर तक भी पहुंचते हैं, तो इस सेक्टर को कई गुना बढ़ना होगा.

Adani Group का एयरपोर्ट साम्राज्य

  • अदाणी ग्रुप फिलहाल भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर है.
  • मौजूदा एयरपोर्ट्स में मुंबई के अलावा, ग्रुप अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, जयपुर और मंगलुरु एयरपोर्ट का संचालन करता है.
  • मार्केट शेयर की बात करें तो देश के कुल यात्री आवागमन का लगभग 23% और कार्गो ट्रैफिक का 33% हिस्सा अदाणी ग्रुप के पास है.

ये भी पढ़ें: Adani Group गुजरात में करा रहा श्रीमद्भागवत कथा का पाठ, हजारों लोग कथा सुनने जुटे; डॉ. प्रीति अदाणी ने शेयर की तस्‍वीरें

अगले 5 साल का प्लान तैयार

अदाणी ग्रुप अगले 5 सालों में एयरपोर्ट बिजनेस में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा. ग्रुप 25 दिसंबर को नवी मुंबई एयरपोर्ट का संचालन शुरू करने जा रहा है. इसके अलावा, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने घोषणा की है कि ग्रुप आगामी 11 हवाई अड्डों के निजीकरण की बोली में आक्रामक रूप से हिस्सा लेगा. ग्रुप को उम्मीद है कि भारतीय एविएशन सेक्टर अगले एक दशक में 15-16% की दर से बढ़ेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

2 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

6 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

19 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

24 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

29 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

43 minutes ago