बिजनेस

केरल में अदाणी समूह करेगा बड़ा निवेश…त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट की क्षमता होगी 1.2 करोड़: करण अदाणी

अदाणी समूह केरल में बड़ा निवेश करने जा रहा है. इस बात की जानकारी शुक्रवार को कोच्चि में आयोजित इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट (Invest Keral Global Summit) में अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ (Adani Ports and SEZ Ltd.) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने दी. उन्होंने बताया कि अदाणी समूह अगले पांच साल में केरल में 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा. अदाणी समूह केरल में विझिंजम बंदरगाह का विकास कर रहा है. तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट का संचालन भी अदाणी समूह ही कर रहा है.

समिट में करण अदाणी ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई के नेतृत्व में राज्य में परिवर्तन हो रहा है. असके अलावा भी उन्होंने कई अन्य मुद्दों का अपने संबोधन में जिक्र किया.

करण अदाणी की स्पीच

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, यहां उपस्थित सम्मानित मंत्रीगण, उद्योग जगत के साथी और विशिष्ट अतिथिगण, मुझे इन्वेस्ट केरल ग्लोबल समिट 2025 में इस सम्मानित सभा को संबोधित करते हुए बहुत खुशी हो रही है. मुख्यमंत्री जी आपके नेतृत्व में केरल में उल्लेखनीय परिवर्तन हो रहा है.

यह राज्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अग्रणी और वैश्विक स्टार्टअप हब के रूप में उभरा है, जो आपके प्रशासन के विजन का प्रमाण है. व्यापार से परे केरल मानव विकास के लिए एक मॉडल है. LIFE परियोजना ने वंचितों के लिए लाखों घर उपलब्ध कराए हैं और केरल की आपदा प्रबंधन क्षमताओं की पूरे भारत में प्रशंसा की जाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के तहत भारत अभूतपूर्व आर्थिक और ढांचागत विकास की ओर बढ़ रहा है. एक विकसित भारत के लिए मजबूत क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं की आवश्यकता होती है और केरल इस बात का एक प्रमुख उदाहरण है कि रणनीतिक निवेश किस तरह प्रगति को बढ़ावा दे सकते हैं.

केरल की वैश्विक व्यापार विरासत सदियों पुरानी है. मुजिरिस का प्राचीन बंदरगाह रोम, मिस्र और चीन को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण केंद्र था, जिसने केरल को मसाले और सोने के व्यापार का केंद्र बना दिया. आज, विझिनजाम इस समृद्ध परंपरा को जारी रखते हुए भारत को वैश्विक वाणिज्य के केंद्र में रखता है. अदाणी समूह में हमें इस नए युग में योगदान देने पर गर्व है. विझिनजाम बंदरगाह के साथ हमारी यात्रा 2015 में स्वर्गीय ओमेन चांडी जी के नेतृत्व में शुरू हुई थी और आज पिनाराई विजयन जी के नेतृत्व में यह एक वास्तविकता बन रही है.

त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे की क्षमता 1.2 करोड़ होगी

करण अदाणी ने अपने संबोधन में कहा कि विझिनजाम रणनीतिक रूप से दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग लेन के साथ स्थित है. कमीशनिंग से पहले ही 24,000 कंटेनरों की क्षमता वाले भारतीय तटों को छूने वाले सबसे बड़े कंटेनर पोत को डॉक करके इतिहास बना दिया. अदाणी समूह ने पहले ही विझिनजाम में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और 20,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है. यह न केवल भारत का पहला ट्रांसशिपमेंट हब है, बल्कि हमारा विजन विझिनजाम को इस क्षेत्र का सबसे बड़ा ट्रांसशिपमेंट पोर्ट बनाना है.

इसके अलावा हम 5,500 करोड़ रुपये की लागत से त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को 4.5 मिलियन से बढ़ाकर 12 मिलियन यात्री क्षमता वाला बनाएंगे. हम कोच्चि में एक लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स हब भी स्थापित करेंगे और कोच्चि में अपनी सीमेंट क्षमता भी बढ़ाएंगे. कुल मिलाकर अदाणी समूह अगले पांच वर्षों में केरल राज्य में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है. हमारे चेयरमैन गौतम अदाणी के शब्दों में “बुनियादी ढांचा क्षेत्र का उद्देश्य राष्ट्र के लिए संपत्ति का निर्माण और राष्ट्र निर्माण करना है.” केरल विकास और प्रगति के एक मॉडल के रूप में उभर रहा है और अदाणी समूह में हम इस यात्रा का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

10 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago