आम आदमी पार्टी के नेता और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी दीपक सिंगला को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने दीपक सिंगला को अंतरिम जमानत दे दिया है. दीपक सिंगला 155 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जेल में बंद थे. कोर्ट ने ईडी की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें ईडी ने जमानत की शर्तें के तौर पर नकद राशि जमा कराने की मांग की थी.
सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को उनकी ओर से दाखिल लंबित जमानत याचिका पर फैसला लेने का निर्देश दिया है. ईडी ने वर्ष 2024 में भी जांच के सिलसिले में उनके घर पर छापा मारा था.
ईडी अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तवेज और बरामद डिजिटल साक्ष्य के आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया था. ईडी अधिकारियों ने दावा है कि निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ो रूपये जुटाए गए और करीब 155 करोड़ रुपए की कथित ठगी को अंजाम दिया गया. यह मामला महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है. इसी मामले में महीने की शुरुआत में आप के पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पर भी कार्रवाई की थी. आरोप है कि आरोपियों ने बैंक से धोखाधड़ी करके राशि वसूली है.
एजेंसी सिंगला के अलावा महेश सिंगला, अमरिक गिल से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की है. बता दें कि दीपक सिंगला आम आदमी पार्टी के रणनीतिक कार्यों और संगठन विस्तार में सक्रिय रहे हैं. वे पार्टी के भीतर विभिन्न संगठनात्मक भूमिकाओं में योगदान देते रहे हैं और दिल्ली के स्थानीय राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखते नजर आते है.
बता दें कि ईडी ने दीपक सिंगला पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली गोवा सहित 7 ठिकानों पर छापेमारी की थी. जहां से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अहम दस्तवेज बरामद किया था. ईडी की यह पूरी कार्रवाई महेश प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े बैंक फ्रॉड के मामले में किया गया था. इस बैंक फ्रॉड घोटाले का तार दीपक सिंगला से जुड़े हुए बताया जा रहा है.
इसी कड़ी को जोड़ने और अहम सबूत जुटाने के लिए ईडी ने एक बड़ा पैन इंडिया ऑपरेशन चलाया था, जिसके बाद दीपक सिंगला को हिरासत में ले लिया गया था.
Mirzapur News: मिर्जापुर में 13 साल पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला…
Ex CJI BR Gavai Letter to President Droupadi Murmu: पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने…
सुप्रीम कोर्ट ने मकोका मामले में आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बालियान को बड़ी…
Laxmi Singh Noida Police Commissioner Transfer: नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के चार साल के…
Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR की प्रदूषित हवा में मौजूद PM2.5 और ब्लैक कार्बन के कण…
Samay Raina 1 Million YouTube Membership: कॉमेडियन समय रैना ने YouTube पर 10 लाख चैनल…