Bharat Express DD Free Dish

Jio के 10 साल पूरे, आकाश अंबानी ने बताया भविष्य का प्लान; ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

Jio 10 Years: रिलायंस जियो के 10 साल पूरे होने पर चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के अगले दशक का रोडमैप साझा किया. Jio आने वाले वर्षों में AI, कनेक्टिविटी, डिजिटल प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी पर अपना फोकस बढ़ाएगा.

Jio 10th Anniversary

आकाश अंबानी ने बताया भविष्य का प्लान

Jio 10th Anniversary Akash Ambani: रिलायंस जियो ने अपनी यात्रा के 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने कर्मचारियों को एक पत्र लिखकर कंपनी के अगले 10 साल की दिशा और प्राथमिकताओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आने वाले दशक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी जियो के लिए सबसे अहम क्षेत्र होंगे.

आकाश अंबानी ने कहा कि जियो अब सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं रह गई है. कंपनी कनेक्टिविटी के साथ-साथ डिजिटल प्रोडक्ट्स, एंटरप्राइज सॉल्यूशंस और AI के क्षेत्र में भी तेजी से काम कर रही है. आने वाले समय में जियो का लक्ष्य भारत में विकसित की जा रही इन तकनीकों को बड़े स्तर पर देश के साथ-साथ दुनिया के दूसरे बाजारों तक पहुंचाना है.

AI पर रहेगा खास फोकस

आकाश अंबानी ने अपने संदेश में AI को आने वाले समय की एक बड़ी ताकत बताया. उनका मानना है कि AI लोगों और कारोबार के काम करने के तरीके को बदल सकता है. इससे नई चीजें बनाने, मुश्किल समस्याओं का समाधान खोजने और काम को आसान बनाने में बड़ी मदद मिलेगी. जियो इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपने टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म को तैयार कर रहा है.

कर्मचारियों को दिया श्रेय

जियो की 10 साल की यात्रा में कर्मचारियों की भूमिका को भी आकाश अंबानी ने महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि जियो की कहानी सिर्फ आंकड़ों और उपलब्धियों की कहानी नहीं है, बल्कि उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने चुनौतियों को स्वीकार किया और ग्राहकों को हमेशा प्राथमिकता दी.

उन्होंने अपने पिता और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को भी धन्यवाद दिया. आकाश ने कहा कि मुकेश अंबानी के विजन और मार्गदर्शन ने जियो की इस यात्रा को संभव बनाने में अहम भूमिका निभाई.


ये भी पढ़ें: ‘NCLT का काम सिर्फ केस सुलझाना नहीं…!’ PHDCCI के चंडीगढ़ सम्मेलन में क्या बोले जस्टिस ग्रेवाल?


आकाश अंबानी ने कहा कि जियो के पहले दशक में गर्व करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन कंपनी की मंजिल अभी दूर है. आने वाले 10 सालों में जियो का फोकस नई तकनीक विकसित करने और भारतीय टेक्नोलॉजी को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने पर रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read