बिजनेस

परिधान निर्यात में 11.6% की वृद्धि, अप्रैल-दिसंबर में 11.31 अरब डॉलर पहुंचा आंकड़ा: AEPC

परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (AEPC) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे बाजारों में अच्छी वृद्धि के कारण इस वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान देश का परिधान निर्यात 11.6 प्रतिशत बढ़कर 11.31 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया.

एईपीसी ने कहा कि यह उपयुक्त समय है जब भारत को बढ़ते अवसर का लाभ उठाने, अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने तथा नए बाजारों में प्रवेश करने की गति तेज करने की जरूरत है.

एईपीसी के अध्यक्ष सुधीर सेखरी ने कहा, “वैश्विक उथल-पुथल और प्रमुख बाजारों से कमजोर मांग के बावजूद परिधान निर्यात में पिछले छह महीनों से मजबूत वृद्धि दर्ज की जा रही है.”

चेयरमैन ने कहा कि भारतीय परिधान निर्यात के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है, जिसका मुख्य कारण उत्पाद की बेहतर स्वीकार्यता, बदलते उपभोक्ता रुझानों के प्रति अनुकूलनशीलता, कारखानों का अनुपालन पर ध्यान केंद्रित करना तथा उद्योग अनुकूल नीतियां हैं.

सेखरी ने कहा कि निर्यात मुख्य रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड, जापान, ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस को बढ़ा है.

इसमें कहा गया है कि भारत टेक्स का आगामी संस्करण उद्योग को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जो बेहतर सहयोग को संभव बनाएगा और सोर्सिंग नेटवर्क का विस्तार करेगा, साथ ही भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को भी बढ़ावा देगा.


ये भी पढ़ें- वित्त वर्ष 2026 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5-6.9% के बीच रहने की संभावना: FICCI


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

3 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

39 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

41 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago