Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

8 साल में 60 करोड़+ लोगों तक पहुंची आयुष्मान भारत योजना, पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

PM Modi Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने कहा कि 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को ₹5 लाख का सालाना स्वास्थ्य कवर मिल रहा है. आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 500 करोड़ से ज्यादा विजिट दर्ज हुईं.

PM Modi Ayushman Bharat

पीएम मोदी ने कहा आयुष्मान भारत से 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा हुआ

Ayushman Bharat 8 Years: आयुष्मान भारत योजना ने बुधवार को अपने आठ साल पूरे कर लिए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अब तक 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिल चुका है. प्रधानमंत्री ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बताया.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आयुष्मान भारत की शुरुआत आठ साल पहले इस सोच के साथ हुई थी कि देश के हर व्यक्ति को बेहतर और किफायती इलाज मिल सके. उनके मुताबिक, योजना की वजह से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को इलाज के भारी खर्च से राहत मिली है.

गांव-गांव तक पहुंची प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से ज्यादा बार लोग पहुंच चुके हैं. इन केंद्रों के जरिए लोगों को उनके घर के आसपास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी योजना के आठ साल पूरे होने पर इसके आंकड़े साझा किए. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के तहत 60 करोड़ से अधिक लोग कवर हैं, जबकि 48.54 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. योजना के तहत अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों को इलाज का लाभ मिला है.

39 हजार से ज्यादा अस्पताल योजना से जुड़े

सरकार के मुताबिक, देशभर में 39,000 से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध हैं. इन अस्पतालों के जरिए 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के इलाज और अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े लाभ लोगों को दिए जा चुके हैं.


ये भी पढ़ें: ‘दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम…’,आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे होने पर क्या बोले पीएम मोदी?


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी योजना को लेकर कहा कि इससे करोड़ों परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है. खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महंगे इलाज का खर्च बड़ी चिंता रहा है. ऐसे में आयुष्मान भारत ने उन्हें इलाज के साथ आर्थिक सुरक्षा देने में अहम भूमिका निभाई है.

आठ साल के सफर में योजना का दायरा लगातार बढ़ा है और सरकार अब इसे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से भी जोड़कर आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital