बिजनेस

ज्यादा डिपॉजिट हासिल करने के लिए बैंक एफडी पर बढ़ा रहे ब्याज दर

बैंक अधिक मात्रा में डिपॉजिट को आकर्षित करने के लिए एफडी पर ग्राहकों को अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं. एसबीआई और एचडीएफसी जैसे बड़े बैंकों के साथ छोटे बैकों ने भी हाल के दिनों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाया है.

सुपर सीनियर सिटीजन के लिए स्कीम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने हाल ही में एक नई श्रेणी सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से अधिक) जोड़ी है. बैंक इस वर्ग के जमाकर्ताओं को अतिरिक्त 10 आधार अंक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इसके जैसी स्कीम आईडीबीआई बैंक द्वारा भी चलाई जा रही है.

लॉन्च की स्कीम

आईडीबीआई बैंक ने ‘आईडीबीआई चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटीजन एफडी’ लॉन्च किया है, जो 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए एक विशेष एफडी है. इस स्कीम में स्टैंडर्ड एफडी दरों से 0.65 प्रतिशत अधिक ब्याज प्रदान किया जा रहा है. इस स्कीम के तहत 555 दिनों की अवधि की एफडी के लिए 8.05 प्रतिशत, 375 दिनों के लिए 7.9 प्रतिशत, 444 दिनों के लिए 8 प्रतिशत और 700 दिनों के लिए 7.85 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है.

एसबीआई द्वारा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. इसके तहत देश के सबसे बड़े बैंक ने ‘हर घर लखपति’ आरडी स्कीम शुरू की है. इस स्कीम का उद्देश्य तीन से लेकर 10 साल की मासिक जमा के जरिए एक लाख या उससे अधिक का फंड एकत्रित करना है. इस स्कीम में 10 साल या उससे अधिक कोई भी व्यक्ति खाता खोल सकता है.

कितने फीसदी मिलेगा ब्याज?

इस योजना में 60 वर्ष से कम की आयु के लोगों को तीन और चार साल की अवधि के लिए 6.75 प्रतिशत और पांच से 10 साल की अवधि के लिए 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है. वहीं, 60 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को तीन और चार साल के लिए 7.25 प्रतिशत और पांच से 10 साल के लिए 7 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर की जा रही है.

इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा ने लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट की शुरुआत की है, ग्राहक 5,000 रुपये की शुरुआती जमा के बाद 1,000 रुपये की यूनिट में निकासी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UPI ट्रांजैक्शन मूूल्य में 35% बढ़कर पहुंचा 247 करोड़, दिसंबर माह में 23 लाख करोड़ रुपये पार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे पहले आयोजित समीक्षा बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों से कहा कि वे अपनी डिपॉजिट वृद्धि दर में तेजी लाएं, जिससे लोन में हो रही वृद्धि की गति के साथ तालमेल बिठाया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

30 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

45 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago