खेल

स्मृति मंधाना का तूफान: वनडे में सबसे तेज शतक के साथ इतिहास रचा, भारत पहली बार 400 के पार

आयरलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच (India Women vs Ireland Women, 3rd ODI) में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर का 10वां शतक लगाकर एक खास मुकाम हासिल कर लिया. मंधाना ने मात्र 70 गेंदों में शतक पूरा किया, जो भारत की ओर से महिला वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम था, जिन्होंने 87 गेंदों में शतक बनाया था.

सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी

स्मृति मंधाना 10 शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं. इसके साथ ही वे महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दुनिया की चौथी खिलाड़ी भी बन गई हैं.

महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी

  • 15 – मेग लैनिंग
  • 13 – सूजी बेट्स
  • 10 – टैमी ब्यूमोंट
  • 10 – स्मृति मंधाना
  • 9 – चमारी अथापट्टू
  • 9 – चार्लोट एडवर्ड्स
  • 9 – नैट साइवर-ब्रंट

भारत की ओर से महिला वनडे में सबसे तेज शतक

  • स्मृति मंधाना – 70 गेंद, बनाम आयरलैंड (2025)
  • हरमनप्रीत कौर – 87 गेंद, बनाम साउथ अफ्रीका (2024)
  • हरमनप्रीत कौर – 90 गेंद, बनाम ऑस्ट्रेलिया (2017)
  • जेमिमा रोड्रिग्ज – 90 गेंद, बनाम आयरलैंड (2025)

पहली बार भारतीय महिला टीम 400 पार

भारतीय महिला टीम ने तीसरे वनडे में 418 रन बनाकर इतिहास रच दिया. यह महिला वनडे क्रिकेट में भारत का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है. यह महिला वनडे में चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी है.

महिला वनडे में सबसे बड़ा स्कोर न्यूजीलैंड के नाम है, जिसने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 491/4 रन बनाए थे.

महिला वनडे में भारत का शीर्ष स्कोर

  • 418/4 – बनाम आयरलैंड (2025)
  • 370/5 – बनाम आयरलैंड (2025)
  • 358/2 – बनाम आयरलैंड (2017)
  • 358/5 – बनाम वेस्टइंडीज (2024)

एशिया की सबसे सफल महिला क्रिकेटर बनीं मंधाना

स्मृति मंधाना ने वनडे में 10 शतक लगाकर एशिया की सबसे बड़ी महिला बल्लेबाज का खिताब भी अपने नाम कर लिया है. वे एशिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे में 10 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे विश्व क्रिकेट को चौंका दिया है.

महिला क्रिकेट के लिए उदाहरण

स्मृति मंधाना की इस शानदार पारी और भारतीय टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन ने महिला क्रिकेट में एक नई पहचान बनाई है. मंधाना के इस रिकॉर्ड से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नई प्रेरणा मिली है, जिससे आगे भी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

12 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

21 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

33 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

41 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

56 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago