Bharat Express DD Free Dish

भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, अमेरिकी स्मार्टफोन बाजार में ‘Made in India’ की धमाकेदार एंट्री

भारत ने स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है और अब अमेरिका को सबसे ज्यादा स्मार्टफोन भेजने वाला देश बन गया है.

Made in India: भारत ने अमेरिका में स्मार्टफोन के निर्यात में वृद्धि की

Made in India: भारत ने स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है और अब अमेरिका को सबसे ज्यादा स्मार्टफोन भेजने वाला देश बन गया है. रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-जून 2025 की तिमाही में अमेरिका में आयात किए गए स्मार्टफोन्स में से 44% भारत में बने थे जबकि पिछले साल इसी समय में यह आंकड़ा सिर्फ 13% था. वहीं चीन की हिस्सेदारी 61% से घटकर 25% रह गई.

केंद्र सरकार की उपलब्धि

इस बड़ी उपलब्धि के पीछे सरकार की Make in India और Production Linked Incentive (PLI) जैसी योजनाओं का अहम योगदान रहा है. इन स्कीम्स ने भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को पूरी तरह बदल दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब उन इंडस्ट्रीज में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है जहां पहले उसका नाम तक नहीं लिया जाता था.

10 साल में जबरदस्त ग्रोथ

  • 2014-15 में इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट ₹38,000 करोड़ था, जो 2024-25 में बढ़कर ₹3.27 लाख करोड़ हो गया.
  • मोबाइल फोन प्रोडक्शन ₹18,000 करोड़ से बढ़कर ₹5.45 लाख करोड़ तक पहुंच गया.
  • मोबाइल एक्सपोर्ट ₹1,500 करोड़ से बढ़कर ₹2 लाख करोड़ हो गया. यानी 127 गुना उछाल हुआ है.

मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में बूम

2014-15 में जहां सिर्फ 2 मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स थीं, वहीं 2024-25 में इनकी संख्या 300 तक पहुंच गई. यानी 150 गुना बढ़ोतरी देखी गई है.

इंपोर्ट पर निर्भरता खत्म

पहले भारत में बिकने वाले 75% मोबाइल फोन विदेशों से आते थे. अब यह आंकड़ा सिर्फ 0.02% रह गया है. यानी भारत अब न सिर्फ खुद के लिए बना रहा है बल्कि दुनिया को भी सप्लाई कर रहा है.

इसे भी पढ़ें–अगस्त में भारत की प्राइवेट इकॉनमी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जबरदस्त उछाल

यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है बल्कि भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत और ग्लोबल सप्लाई चेन में उसकी नई पहचान का सबूत है. अब ‘मेड इन इंडिया’ सिर्फ एक टैगलाइन नहीं बल्कि एक भरोसेमंद ब्रांड बन चुका है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read