बिजनेस

सुबह खुलते ही Stock Market हुआ धड़ाम, दोपहर में अदाणी समेत इन कंपनियों के शेयर्स ने मचाया धमाल, निवेशकों में छाई खुशी

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार के कारोबारी सत्र में बंपर तेजी देखने को मिल रही है. दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 1,114 अंक या 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,158 और निफ्टी 307 अंक या 1.31 प्रतिशत बढ़कर 23,744 पर था.

इन सेक्टर्स ने बनाई बढ़त

Stock Market में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया जा रहा है. निफ्टी बैंक 936 अंक या 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,054 पर था. इसके अतिरिक्त, एनर्जी, ऑटो, फार्मा और इन्फ्रा इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त बनी हुई है. वहीं, मीडिया और आईटी इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार हो रहा था.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी का ट्रेड है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 244 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,589 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 81 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,431 पर था.

इन कंपनियों के शेयर्स में उछाल

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे. टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टीसीएस टॉप लूजर्स थे.

आईटी शेयरों के खराब प्रदर्शन की वजह अमेरिका में टैरिफ के कारण बढ़ती मंदी की आशंका को माना जा रहा है, जिसका असर पूरे सेक्टर की आय पर हो सकता है. एशियाई बाजारों में जकार्ता लाल निशान में कारोबार कर रहा था, जबकि जापान, सोल, चीन, बैंकॉक और हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

अमेरिकी Stock Market में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 39,669.39 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 2.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,275.70 पर और नैस्डैक 3.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,307.16 पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें- लाल निशान में खुला शेयर बाजार, खुलते ही धड़ाम हुए इन 13 कंपनियों के स्टॉक्स, निवेशकों में मची अफरा-तफरी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 16 अप्रैल को दूसरे दिन भी खरीदारी जारी रखी और 3,936.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने दूसरे दिन भी बिकवाली जारी रखी और उसी दिन 2,512.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

5 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

6 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

6 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

6 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

6 hours ago