प्रतीकात्मक तस्वीर
CDSL SHARE PRICE : बुधवार को शेयर बाजार खुलने से पहले 558 करोड़ रुपए वैल्यू के 56 लाख शेयरों के बिकने की खबर के बाद शेयर बाजार खुलने पर CDSL ( Central Depository Services Limited )के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई. CDSL के शेयरों में आज इंट्रा डे में लगभग 4 फीसदी की गिरावट रिकॉर्ड की गई. सुबह बाजार खुलने के तुरंत बाद CDSL का शेयर 1008 रुपए पर ट्रेड़ कर रहा था.
हालांकि इस शेयर में रिकवरी देखी गई और फिलहाल ये 2.72% की गिरावट के साथ 1019 के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
ये भी पढ़ें- Comrade Appliances के शेयरों की मार्केट में शानदार एंट्री, 61% लिस्टिंग गेन से निवेशकों में खुशी
हालांकि ब्लॉक डील में किसने हिस्सेदारी बेची इस बात का खुलासा नहीं हो सका लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि BSE ने अपने शेयर्स बेचे हैं. जबकि शेयर्स खरीदने वालों के तौर पर हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल और डोमेस्टिक म्युचुअल फंड्स का नाम सामने आ रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस डील में लगभग 5.4 फीसदी हिस्सेदारी का लेनदेन हुआ है.
CDSL में BSE की 20% की हिस्सेदारी है जबकि पराग पारिख म्युचुअल फंड्स (Parag Parikh Mutual FundS ) की 4%और निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund ) की 1.5% की हिस्सेदारी है.
ये भी पढ़ें-MRF के शेयर ने रचा इतिहास, बना देश का पहला लखटकिया शेयर
CDSL स्टॉक मार्केट से जुड़ी कंपनी है. शेयर मार्केट में इंवेस्ट करने वाले लोगों के खाते खोलकर उनकी सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में दमा करने की परमीशन देता है. ये कंपनी बेसिकली डीमैट अकाउंट्स के मेनटेन करने, ट्रांजेक्शन फीस, एनुअल फीस , ई वोटिंग और कॉर्पोरेट एक्शन के जरिए कमाई करता है.
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…