Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ब्लॉक डील के बाद CDSL के शेयरों में जबरदस्त गिरावट, किसने बेचे शेयर

हालांकि ब्लॉक डील में किसने हिस्सेदारी बेची इस बात का खुलासा नहीं हो सका लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि BSE ने अपने शेयर्स बेचे हैं

प्रतीकात्मक तस्वीर

CDSL SHARE PRICE : बुधवार को शेयर बाजार खुलने से पहले 558 करोड़ रुपए वैल्यू के 56 लाख शेयरों के बिकने की खबर के बाद शेयर बाजार खुलने पर CDSL ( Central Depository Services Limited )के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई. CDSL के शेयरों में आज इंट्रा डे में लगभग 4 फीसदी की गिरावट रिकॉर्ड की गई. सुबह बाजार खुलने के तुरंत बाद CDSL का शेयर 1008 रुपए पर ट्रेड़ कर रहा था.

हालांकि इस शेयर में रिकवरी देखी गई और फिलहाल ये 2.72% की गिरावट के साथ 1019 के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Comrade Appliances के शेयरों की मार्केट में शानदार एंट्री, 61% लिस्टिंग गेन से निवेशकों में खुशी

किसने बेची हिस्सेदारी –

हालांकि ब्लॉक डील में किसने हिस्सेदारी बेची इस बात का खुलासा नहीं हो सका लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि BSE ने अपने शेयर्स बेचे हैं. जबकि शेयर्स खरीदने वालों के तौर पर हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल और डोमेस्टिक म्युचुअल फंड्स का नाम सामने आ रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस डील में लगभग 5.4 फीसदी हिस्सेदारी का लेनदेन हुआ है.

किसकी कितनी हिस्सेदारी-

CDSL में BSE की 20% की हिस्सेदारी है जबकि पराग पारिख म्युचुअल फंड्स (Parag Parikh Mutual FundS ) की 4%और निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund ) की 1.5% की हिस्सेदारी है.

ये भी पढ़ें-MRF के शेयर ने रचा इतिहास, बना देश का पहला लखटकिया शेयर

क्या है CDSL –

CDSL स्टॉक मार्केट से जुड़ी कंपनी है. शेयर मार्केट में इंवेस्ट करने वाले लोगों के खाते खोलकर उनकी सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में दमा करने की परमीशन देता है. ये कंपनी बेसिकली डीमैट अकाउंट्स के मेनटेन करने, ट्रांजेक्शन फीस, एनुअल फीस , ई वोटिंग और कॉर्पोरेट एक्शन के जरिए कमाई करता  है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital