मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को पोखरण में 1.3 गीगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना को ‘मेक इन इंडिया’ पहल का सबसे अच्छा उदाहरण है, क्योंकि संयंत्र के 90% घटक और सभी पैनल राजस्थान में निर्मित किए गए हैं.
3,500 एकड़ में स्थापित रिन्यू पावर द्वारा विकसित इस परियोजना से राज्य के 5 लाख परिवारों की बिजली की जरूरतें पूरी होने का अनुमान है, जबकि 1,500 लोगों के लिए सीधे तौर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. राज्य की डिस्कॉम को इस संयंत्र से 2.18 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी, जो इस क्षेत्र में सबसे सस्ती दरों में से एक है.
सौर ऊर्जा के लाभों को सूचीबद्ध करते हुए और इस क्षेत्र में राजस्थान की क्षमता पर बोलते हुए सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि पारंपरिक ऊर्जा (थर्मल) के विपरीत हरित ऊर्जा के स्रोत अनंत हैं.
ये भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2025 के अंत तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री 61 लाख यूनिट से पार
-भारत एक्सप्रेस
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…