बिजनेस

भारत की बल्ले-बल्ले! अमेरिका की दिग्गज कंपनी खोल रही है सेंटर, मिलेंगे बंपर रोजगार

Business News: पिछले कुछ सालों में भारत का व्यापार इकोसिस्टम तेजी से उभर रहा है. हिंदुस्तान में निवेश करने वालों की लाइन लग रही है. डन एंड ब्रैडस्ट्रीट (D&B) ने कुछ समय पहले वैश्विक व्यापार निवेश विश्वास सूचकांक जारी किया था. इसमें बताया गया था कि दुनिया के डाउनफॉल में होने के बाद भी भारत में निवेश विश्वास में ग्रोथ देखी गई है और हिंदुस्तान 32 देशों से आगे निकल गया है. अब खबर आ रही है कि अमेरिका मशहूर रिटेल कंपनी कॉस्टको होलसेल कॉर्पोरेशन (Costco Wholesale Corporation) भारत में अपने ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर खोलने जा रही है. इससे भारत के GCC बाजार में जमकर उछाल आने वाला है.

भारत लगातार तेजी से बढ़ रहे निवेश के क्रम में अमेरिका की मशहूर रिटेल कंपनी कॉस्टको होलसेल कॉर्पोरेशन (Costco Wholesale Corporation) ने भी भारत की ओर कदम बढ़ाया है. कंपनी हैदराबाद में अपना पहला ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर खोलने जा रही है. इस फैसले को भारत में तकनीकी क्षेत्र में बढ़ते विदेशी विश्वास और निवेश के तौर पर देखा जा रहा है.

हैदराबाद में बनेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

जानकारी के मुताबिक, यह नया ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) कॉस्टको अपनी तकनीकी और रिसर्च कार्यों को वैश्विक टीमों के साथ मिलकर आगे बढ़ाएगा. शुरुआत में यहां करीब 1,000 पेशेवरों को रोजगार मिलेगा और भविष्य में इसे और विस्तार देने की योजना है.

GCC हब के रूप में उभरता भारत

पहले भारत को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के लिए केवल कम लागत वाले आउटसोर्सिंग केंद्र के रूप में देखा जाता था. वहीं अब यह मॉडल विकसित हो चुका है. आज यहा कई कंपनियों के दैनिक संचालन, वित्तीय प्रबंधन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सहित कई अहम कार्यों हो रहे हैं. भारत में JPMorgan Chase, Walmart, Target जैसे दिग्गज ब्रांड्स  बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में अपना ठिकाना बना रहे हैं. हैदराबाद में McDonald’s, Heineken और Vanguard Group जैसी कंपनियां पहले से मौजूद हैं.

2030 तक 100 अरब डॉलर बाजार

नैस्कॉम एंड कंसल्टिंग संस्था Zinnov की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर का बाजार साल 2024 में $64.6 बिलियन का था. इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है. साल 2030 तक यह बढ़कर $99 से $105 बिलियन तक पहुंच सकता है. इससे स्पष्ट है कि भारत वैश्विक तकनीकी केंद्रों का पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है.

भारत एक्सप्रेस में व्यापार (Business News) से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

कॉस्टको ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

इस सेंटर को लेकर कॉस्टको की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, जानकारों का मानना है कि यह कदम भारत की टेक इकोनॉमी के लिए एक सकारात्मक संकेत है. कॉस्टको का भारत में आना आने वाले समय में और भी कई कंपनियों को आकर्षित कर सकता है. इससे साफ है कि दुनिया को भारत का बाजार पसंद आ रहा है. प्रोडक्शन हो या सर्विस दोनों क्षेत्रों में भारत के कुसल युवा कंपनियों के लिए एसेट साबित हो रहे हैं. इसी कारण लगातार बड़ी-बड़ी कंपनियों यहां आ रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

11 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

15 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

20 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

27 minutes ago