बिजनेस

देश में फसल उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 3,539.59 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान: केंद्रीय कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फसल उत्पादन रिकॉर्ड 3,539.59 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है. इसमें पिछले साल के मुकाबले 6.5 प्रतिशत या 216.61 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसान हितैषी अनेक योजनाओं के कारण आज देश के खाद्यान्न के भंडार भरे हुए हैं, उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार इसके लिए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए सस्ता लोन उपलब्ध करा रही है. इसके साथ ही खाद पर सब्सिडी दे जा रही है. सरकार ने इसके लिए 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं. किसान सम्मान निधि द्वारा भी किसानों को प्रत्यक्ष लाभ दिया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चावल का उत्पादन बढ़कर नए ऑल-टाइम हाई 1,490.74 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गया है. वहीं, गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 1,175.07 लाख मीट्रिक टन हो गया है.

मूंगफली का उत्पादन ऑल-टाइम हाई रहा

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में मक्के का उत्पादन अपने अब तक के उच्चतम स्तर 422.8 लाख मीट्रिक टन और अरहर का उत्पादन 35.61 लाख मीट्रिक टन, चने का 113.37 लाख मीट्रिक टन और तिलहन का उत्पादन 426.09 लाख मीट्रिक टन पर रहा है.

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, मूंगफली का उत्पादन अपने ऑल-टाइम हाई 118.96 लाख मीट्रिक टन और सोयाबीन का उत्पादन अपने अब तक के उच्चतम स्तर 151.80 लाख मीट्रिक टन रहा है. वहीं, सरसों का उत्पादन 126.06 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गया है.

उन्होंने आगे कहा कि गन्ने का उत्पादन 4,501.16 लाख मीट्रिक टन पर रहा है. ठीक इसी प्रकार कपास और जूट का उत्पादन भी अच्छा रहा है. कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि और किसान कल्याण मोदी सरकार के केंद्र में रहा है. उत्पादन बढ़ाना और लागत घटने को लेकर लगातार काम किया जा रहा है.


ये भी पढ़ें: शेफलर अगले पांच वर्षों में भारत में 500 मिलियन यूरो निवेश करेगी, तमिलनाडु में खोला नया प्लांट


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

11 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

25 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

36 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

48 minutes ago