बिजनेस

डेयरी उत्पादन में धीमी वृद्धि के बावजूद भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक, मंत्री ने निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा मंगलवार (26 नवंबर) को जारी किए गए बुनियादी पशुपालन सांख्यिकी (BAHS) 2024 के अनुसार, 2023-24 के दौरान भारत का दूध उत्पादन (Milk Production) 3.78% बढ़कर 23 करोड़ 93 लाख टन हो गया, जबकि मांस और अंडे में क्रमश: 4.95% और 3.17% की वृद्धि हुई.

हालांकि पिछले कुछ वर्षों में दूध की वृद्धि धीमी रही है, जो 2021-22 में 5.77% और 2022-23 में 3.83% थी. भारत अब भी दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बना हुआ है. 26 नवंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर डेयरी मंत्री ने डेयरी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया.

भैंसों के दूध उत्पादन में 16% की कमी आई

इस अवसर पर पशुपालन राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन के साथ ही पशुपालन सचिव अलका उपाध्याय, अतिरिक्त सचिव वर्षा जोशी और गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड (GSMMF) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता भी उपस्थित थे, जो ‘अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों की मार्केटिंग करते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, “विदेशी/संकरित (Crossbred) मवेशियों से दूध उत्पादन में 8% की वृद्धि हुई है और देशी/गैर-वर्णित (Non-descript ) मवेशियों से दूध उत्पादन में 2023-24 में पिछले वर्ष की तुलना में 44.76% की वृद्धि हुई है.” हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भैंसों के दूध उत्पादन में 16% की कमी आई है.

अंडा उत्पादन 142.77 अरब पहुंचा

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023-24 में कुल अंडा उत्पादन 3.17% बढ़कर 142.77 अरब हो गया. इसमें कहा गया है, ‘प्रति व्यक्ति अंडे की उपलब्धता 103 अंडे प्रति वर्ष है.’ अंडा उत्पादन में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि मांस उत्पादन में 4.95% की वृद्धि हुई है और 2023-24 में इसके 10 करोड़ 25 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है. देश में कुल ऊन उत्पादन 33 करोड़ 69 लाख मिलियन किलोग्राम आंका गया है.

मौके पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (Rajiv Ranjan) ने डेयरी किसानों से अपने पशुओं का टीकाकरण करने को कहा. उन्होंने कहा कि सरकार मुफ्त टीके उपलब्ध करा रही है और खुरपका-मुंहपका (Mouth Disease ) रोग तथा ब्रुसेलोसिस (Brucellosis) को 2030 तक समाप्त कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “इससे निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी.”

दूध  की 10 वर्षों की औसत वृद्धि लगभग 6%

राज्य मंत्री बघेल ने प्रति पशु औसत दूध उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया. पशुपालन सचिव उपाध्याय ने कहा कि भारत का डेयरी क्षेत्र विश्व में अग्रणी बनकर उभरा है, लेकिन इसमें अभी भी बहुत संभावनाएं हैं. दूध की धीमी वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर GCMMF के एमडी मेहता ने कहा कि पिछले 10 वर्षों की औसत वृद्धि लगभग 6% रही है, जो विश्व के औसत से अधिक है. उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन मानसून सहित कई कारकों पर निर्भर करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

11 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

26 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

29 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

30 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

33 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

45 minutes ago