मनोरंजन

पीएम मोदी की Viksit Bharat Initiative से जुड़े आयुष्मान खुराना, युवाओं से की ये खास अपील

Viksit Bharat Initiative: फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकसित भारत पहल’ के साथ जुड़ गए हैं. उन्होंने इस अभियान में जुड़ने के साथ ही देश के युवाओं से भी खास अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर युवाओं से इस पहल से जुड़ने को कहा है. बता दें कि मन की बात के पिछले एपिसोड में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 और 12 जनवरी 2025 को दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 – विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की थी.

आयुष्मान खुराना और पीवी सिंधु ने की अपील

इस ऐतिहासिक संवाद का हिस्सा बनने के लिए 15-29 वर्ष की आयु के युवाओं को विकसित भारत चैलेंज में भाग लेना होगा. चैलेंज का पहला राउंड आज से शुरू हो रहा है और क्विज़ में भाग लेने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर है. युवा आइकन आयुष्मान खुराना और पीवी सिंधु भारतीयों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह करने के लिए आगे आए है.

आयुष्मान खुराना ने एक्स पर लिखा

आयुष्मान खुराना ने एक्स पर लिखा, “क्विज़ खेलो, पीएम साब से मिलो और विकसित भारत युवा नेता संवाद में एक मजबूत भारत के बारे में अपने विचार साझा करें. माई भारत प्लेटफ़ॉर्म पर 25 नवंबर से विकसित भारत क्विज़ में भाग लें और विकसित भारत संवाद के लिए चुने जाने की अपनी यात्रा शुरू करें.”

युवाओं को राजनीति में शामिल करने की घोषणा

इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने राजनीति में एक लाख नए युवाओं को शामिल करने की घोषणा की थी, जिनका राजनीति में कोई पारिवारिक पृष्ठभूमि नहीं है. इसी को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय युवा महोत्सव, 2025 को विकसित भारत युवा नेता संवाद के रूप में फिर से तैयार किया जा रहा है, जिसमें चयनित टीमों और प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष विकसित भारत के लिए अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने 1,435 करोड़ रुपये की लागत वाली पैन 2.0 परियोजना को दी मंजूरी

शरवरी वाघ भी कर चुकी हैं पहल का समर्थन

इससे पहले, फिल्म अभिनेत्री शरवरी वाघ भी इस पहल का समर्थन कर चुकी हैं. उन्होंने देश के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भाग लेने का आग्रह किया है. शर्वरी कहती हैं, “यह जानना बेहद सशक्त करने वाला है कि युवा हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और कुछ सबसे बड़े वैश्विक आइकन के सामने राष्ट्र निर्माण पर विचार प्रस्तुत कर सकते हैं. मैं विकसित भारत युवा नेता संवाद में शामिल होकर और भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने के लिए सभी को अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करके बहुत खुश हूँ!”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

43 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

57 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago