बिजनेस

DBT से आई लीकेज में कमी, पिछले 10 वर्षों में भारत ने 3.48 लाख करोड़ रुपये बचाए: रिपोर्ट

भारत के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) सिस्टम के तहत लीकेज में कमी आने के साथ कुल 3.48 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है. पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू किए गए इस सिस्टम के शुभारंभ के बाद से लाभार्थी कवरेज में 11 करोड़ से 176 करोड़ तक 16 गुना वृद्धि दर्ज की गई है. लीकेज को रोकने के लिए इस सिस्टम के तहत पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजा जाता है. परिणामस्वरूप सब्सिडी आवंटन कुल व्यय के 16 प्रतिशत से घटकर 9 प्रतिशत हो गया है.

स्टडी में कहा गया है, “डीबीटी ने लीकेज पर अंकुश लगाने और ट्रांसपेरेंसी को बढ़ावा देने के साथ फंड वितरण को लेकर सटीकता सुनिश्चित की है. इसी के साथ डीबीटी के साथ कल्याणकारी वितरण को दोबारा परिभाषित किया गया है.” यह पॉलिसी डॉक्युमेंट बजट, सब्सिडी और सामाजिक परिणामों पर डीबीटी के प्रभाव का आकलन करने के लिए एक दशक (2009-2024) के आंकड़ों का मूल्यांकन करता है.

वेलफेयर एफिसिएंसी इंडेक्स 0.32 से बढ़कर 0.91 पहुंचा

पॉलिसी डॉक्युमेंट में कहा गया है कि वेलफेयर एफिसिएंसी इंडेक्स 2014 में 0.32 से बढ़कर 2023 में 0.91 हो गया है. यह इंडेक्स राजकोषीय और सामाजिक लाभों को मापता है. डॉक्युमेंट के अनुसार, 2009-10 में कल्याण बजट में 2.1 लाख करोड़ रुपये से 2023-24 में 8.5 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि के बावजूद सब्सिडी आवंटन में गिरावट दर्ज की गई है, जो कि डीबीटी की सफलता को दर्शाता है.

डॉक्युमेंट के अनुसार, फूड सब्सिडी कुल बचत का 53 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि एमजीएनआरईजीएस और पीएम-किसान जैसे कार्यक्रमों के तहत समय पर मजदूरी हस्तांतरण कर 22,106 करोड़ रुपये की बचत हासिल की गई. आधार-लिंक्ड ऑथेंटिकेशन ने फेक लाभार्थियों को कम करने में मदद की, जिससे राजकोषीय व्यय के बिना कवरेज का विस्तार हो पाया.

स्टडी में मिक्स्ड-मेथड अप्रोच का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें केंद्रीय बजट डेटा, डीबीटी पोर्टल रिकॉर्ड और सेकेंडरी सोर्स को जांचा गया था. इसमें डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ग्रामीण और अर्ध-शहरी बैंकिंग पहुंच को प्राथमिकता देने की भी सिफारिश की गई है. स्टडी में कहा गया है कि लीकेज को कम करने के लिए एआई-ड्रिवन फ्रॉड डिटेक्शन को इंटीग्रेट किया जाना चाहिए.


ये भी पढ़ें: वित्त वर्ष 25 में चाय, कॉफी, मसालों और तम्बाकू के निर्यात में 16 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अहमदाबाद में अम्मा से मिले गौतम अदाणी, बोले- यह मुलाकात दिल को छू लेने वाला अनुभव रही

गौतम अदाणी ने अहमदाबाद में माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मुलाकात की. उन्होंने अम्मा की…

30 minutes ago

कौन हैं विनय कुमार चौबे? IIT कानपुर से पढ़ाई, राष्ट्रपति पुलिस पदक और पिंपरी-चिंचवड़ के CP तक का सफर

IPS Vinoy Kumar Choubey: 1995 बैच के महाराष्ट्र कैडर के IPS अधिकारी विनय कुमार चौबे…

31 minutes ago

भारत की भाषाई विविधता से प्रभावित हुए पुतिन, बोले- 150 करोड़ लोगों के बीच इतनी भाषाएं होना बेहद अद्भुत

Putin Praises India’s Linguistic Diversity: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की भाषाई विविधता और…

39 minutes ago

‘2017 के बाद ट्रेनिंग को सीधे नौकरी से जोड़ा’: लखनऊ में सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

लखनऊ में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी…

39 minutes ago

पोलैंड में गिरीं रूसी मिसाइलें, NATO अलर्ट पर; पुतिन से लड़ेंगे 32 देश! क्या हैं आर्टिकल-4 और आर्टिकल-5?

Russia NATO Conflict: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की मिसाइलें और ड्रोन पोलैंड के हवाई…

1 hour ago