कला-साहित्य

तालकटोरा में सनातन की गूंज: कैलाश खेर की प्रस्‍तुति पर झूमे लोग, CM बोलीं- दिल्ली में शुरू करेंगे पर्यटन का नया आयाम

Delhi News: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के तालकटोरा स्टेडियम में शुक्रवार को एक अद्वितीय-भव्य धार्मिक कार्यक्रम (‘भगवा एप’ लॉन्च इवेंट) का आयोजन किया गया, जिसका संचालन अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधन परिषद के तत्वावधान में हुआ. इस कार्यक्रम में पद्म श्री पुरस्‍कार से सम्मानित भारतीय पॉप-रॉक गायक कैलाश खेर और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई गणमान्‍य हस्तियों ने शिरकत की.

‘भगवा एप’ लॉन्च इवेंट के दौरान इंडियन प्लेबैक सिंगर कैलाश खेर ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से वहां उपस्थित हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

तालकटोरा स्टेडियम में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य था — सनातन धर्म के मूल्यों और दर्शन को जनमानस, विशेषकर युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाना. इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधन परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री दीप सिहाग सिसाय और दिल्ली प्रदेश महामंत्री तनिश शेखर गुप्ता की देख-रेख में किया गया.

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि वहां धर्म, संस्कृति और तकनीक का एक संगम देखने को मिला. धार्मिक भावनाओं को टेक्नोलॉजी के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाने की यह एक अनूठी पहल थी.

‘हमें दिल्ली की मकबरों वाली पहचान बदलनी है’

कार्यक्रम में जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंच पर आईं तो माहौल और भी जोशीला हो गया. उन्होंने अपने भाषण में कहा, “अभी दिल्ली की पहचान कुछ किलों और मकबरों से होती है, लेकिन हम इसे बदलेंगे. हम दिल्ली का एक नया पर्यटन चेहरा विकसित करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय स्मारक और प्रधानमंत्री संग्रहालय प्रमुख होंगे.”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा-


“यह वह समय है जब हिंदू हृदय जाग जाएं, युवा जुड़ जाएं, सनातन उठ खड़ा हो, तो पूरा देश जो है, एक नए भविष्य की ओर चल पड़ेगा.”

मुख्यमंत्री बोलीं- “हम अपनी सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में पर्यटन का एक नया आयाम शुरू करेंगे. अभी क्या होता है कि कुछ किले और कुछ मकबरे दिल्ली का चेहरा बनाते दिखाए जाते हैं. लेकिन हम दिल्ली का एक नया टूरज्म सेक्टर- जहां राष्ट्रीय स्मारक हों, जहां प्रधानमंत्री संग्रहालय हों…डेवलप करेंगे.”

उनके इस बयान पर जहां भाजपा और आरएसएस समर्थकों ने तालियों से स्वागत किया, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस बयान को सांप्रदायिक करार देते हुए आपत्ति जताई.

कैलाश खेर की प्रस्तुति ने समां बांधा

वहीं, पॉप-रॉक गायक कैलाश खेर ने अपनी लोकगायकी और अध्यात्मिक संगीत से कार्यक्रम को ऊर्जा और भक्ति से भर दिया. उनकी आवाज़ में प्रस्तुत “जय जय कारा”, “बम लहरी”, जैसे गीतों ने स्टेडियम में उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया.

बता दें कि कैलाश खेर अब तक 18 भाषाओं में 300 से अधिक बॉलीवुड गीत गा चुके हैं, और उनकी गायकी में भारतीय लोक-संगीत की गहरी छाप होती है.

धर्म और टेक्नोलॉजी का दिखा संगम

कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी रही कि इसे डिजिटल माध्यमों और 3D प्रेजेंटेशन के जरिए लाइव दिखाया गया. आयोजकों ने बताया कि टेक्नोलॉजी के साथ धर्म को जोड़ना आज की ज़रूरत है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और आस्था से जुड़ी रह सके.

यह भी पढ़िए: भारत लिटरेचर फेस्टिवल में महिला सशक्तिकरण पर भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने दिया संबोधन

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

31 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

48 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

48 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

56 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago