बिजनेस

भारत नहीं, संकट में US मार्केट! उल्टा पड़ेगा डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ का दांव

Donald Trump Tariff Backfires: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले से सिर्फ भारतीय बाजार और अर्थव्यवस्था पर ही नहीं अमेरिका के अपने बाजार पर भी गहरा असर पड़ेगा. 27 अगस्त से प्रभावी होने वाला यह टैरिफ भारतीय सामानों को अमेरिका में महंगा कर देगा, जिससे वहां के उपभोक्ताओं को महंगाई का सीधा सामना करना पड़ेगा. यह कदम न केवल भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को तनावपूर्ण बनाएगा, बल्कि अमेरिका के लिए भी सस्ते और गुणवत्ता वाले उत्पादों की आपूर्ति में मुश्किलें पैदा करेगा. ट्रंप का यह फैसला अमेरिकी अर्थव्यवस्था को चुनौती दे सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ (Donald Trump Tariff On India) बढ़ाकर 50% करने का ऐलान किया है. इसका सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था और आम आदमी पर पड़ेगा. हालांकि, यह फैसला 27 अगस्त से लागू होगा. गुरुवार 7 अगस्त से 25% टैरिफ पहले ही लागू हो गया है. इसका असर अमेरिका के बाजार में भी दिखने लगा है. संभावना जताई जा रही है कि आगे भी युएस मार्केट में इसका असर दिखेगा.

अमेरिका पर भी पड़ेगा असर (Donald Trump Tariff Effect)

भारत, अमेरिका का बड़ा साझेदार है. हमारे यहां से कपड़े, जूते, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा जैसे उत्पाद भारी मात्रा में निर्यात होते हैं. 50% का नया टैरिफ लागू होने के बाद अमेरिका में ये सभी भारतीय उत्पाद महंगे हो जाएंगे. इसका सीधा असर अमेरिकी उपभोक्ताओं की जेब में होगा. इससे अमेरिका के बाजार में महंगाई बढ़ेगी. अभी भारतीय कपड़ा या ज्वेलरी अमेरिका में सस्ते दामों पर मिलती थी, वह अब काफी महंगी हो जाएगी.

अमेरिका में भारत के सामान

  • भारत का करीब 5.9 अरब डॉलर का कपड़ा अमेरिका जाता है.
  • ज्वेलरी और डायमंड का एक्सपोर्ट लगभग 10.22 अरब डॉलर है.
  • इलेक्ट्रॉनिक्स का 7.5 अरब डॉलर का माल अमेरिका जाता है.
  • फार्मा 13 अरब डॉलर और मशीनरी 2.6 अरब डॉलर निर्यात हम करते हैं.

टैरिफ का नुकसान US को होगा (US Market Inflation By Donald Trump Tariff)

अमेरिका को भी इस टैरिफ का नुकसान हो सकता है. क्योंकि, माल की कमी होने के कारण महंगाई बढ़ सकती है. अमेरिका में अब तक सस्ते मिलने वाले भारतीय सामान आम लोगों की पहुंच से दूर हो जाएंगे. अमेरिकी कंपनियों को नुकसान होगा. क्योंकि, कई अमेरिकीय कंपनिया भारतीय कंपनियों में साझेदार हैं. अमेरिका के कई उद्योंगों को भारतीय कच्चा माल नहीं मिल पाएगा.

ये भी पढ़ें: पहले भारत पर टैरिफ, अब इंटेल के CEO को घेरा; डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों मांगा लिप-बू-टैन का इस्तीफा?

किन सेक्टर्स पर पड़ेगा असर?

  • टेक्सटाइल और गारमेंट: अमेरिका में कपड़ा महंगे हो जाएंगे, जिससे मांग घट सकती है.
  • ज्वेलरी और डायमंड: लगभग 10.22 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट प्रभावित हो सकता है.
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा: 7.5 अरब डॉलर और 13 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट प्रभावित हो सकता है.
  • मशीनरी: 2.6 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट प्रभावित हो सकता है.

अमेरिकी बाजार को होगा खामयाजा

ट्रंप के टैरिफ से एक्सपोर्ट में कमी आएगी. इससे भारत के बाजार में 4.5 करोड़ लोगों का रोजगार खतरे में पड़ सकता है जो इस सेक्टर से जुड़े हैं. खासकर MSME सेक्टर में जो पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहा है. वहीं अमेरिका से माल मंगाकर देश में असेंबल करना महंगा हो जाएगा. इससे भारतीय बाजार में भी महंगाई बढ़ सकती है. हालांकि, एक बात तो साफ है कि अमेरिका के बाजार को भी इसका खामयाजा भोगना पड़ेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

11 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

29 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

35 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

37 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

51 minutes ago