ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ईज़माईट्रिप (EaseMyTrip) ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रशांत पिट्टी ने तत्काल प्रभाव से प्रबंध निदेशक (MD) पद से इस्तीफा दे दिया है और संस्थापक निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) ने शेयरधारकों की मंजूरी के बाद कंपनी के सीएमडी का पदभार संभाल लिया है.
निशामत पिट्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल रहा हूं. ईज़माईट्रिप के संस्थापक के रूप में, मेरा लक्ष्य ईज़माईट्रिप को यात्रा से आगे बढ़ाकर एक विविध इकोसिस्टम में विस्तारित करना है. प्रमोटर शेयरधारकों के साथ पूरी तरह से जुड़े हैं, बिना किसी शेयर बिक्री और शून्य वेतन के.”
बता दें कि इस साल की शुरुआत में निशांत पिट्टी ने व्यक्तिगत कारणों से सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था और उस समय उनके भाई और को-फाउंडर रिकांत पिट्टी को नया सीईओ नियुक्त किया गया था.
ईज़माईट्रिप के फाउंडर, CMD निशांत पिट्टी ने कहा, “अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) की भूमिका निभाने से मुझे अपने लोगों के साथ और भी अधिक नज़दीक से काम करने, नए अवसरों को खोलने, नई ऊंचाइयों को छूने और एक ऐसे ट्रैवल-टेक ब्रांड का निर्माण जारी रखने का अवसर मिला है जिस पर भारत गर्व कर सके.”
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ईज़माईट्रिप अब यात्रा से आगे बढ़कर व्यवसायों और सेवाओं के एक विविध इकोसिस्टम के रूप में विकसित हो रहा है. एक बयान में कंपनी ने निशांत पिट्टी की पूर्व प्रतिबद्धता दोहराई कि आगे कोई भी प्रमोटर शेयर नहीं बेचे जाएंगे और सभी प्रमोटर शून्य वेतन लेते रहेंगें.
-भारत एक्सप्रेस
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…