एजुकेशन

Sarkari Naukri: DU में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्तियां, 1.82 लाख तक होगी सैलरी; ग्रेजुएट पास जल्द करें अप्लाई

DU Assistant Professor Recruitment 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पदों पर भर्ती निकाली है. अगर आप टीचिंग प्रोफेशन में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. चयनित उम्मीदवारों को न केवल अच्छी सैलरी बल्कि DU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ाने का अवसर भी मिलेगा. आवेदन की आखिरी तारीख 6 सितंबर 2025 तय की गई है.

किन पदों पर भर्ती? (DU Jobs 2025)

कॉलेज ने अलग-अलग विषयों में कुल 57 पदों पर वैकेंसी निकाली है. सबसे ज्यादा 21 पद कॉमर्स डिपार्टमेंट में हैं. इसके अलावा कंप्यूटर साइंस में 6 पद, कंप्यूटर साइंस में 6 पद, इकोनॉमिक्स में 7 पद, इंग्लिश में 6 पद, हिंदी में 7 पद, इतिहास में 3 पद, मैथमेटिक्स में 3 पद, पॉलिटिकल साइंस में 1 पद, फिजिकल एजुकेशन में 1 पद और एन्वायरमेंट अध्ययन में 2 पदों पर वैकेंसी हैं.

जानें योग्यता और शर्तें

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए. साथ ही, UGC या CSIR द्वारा आयोजित नेट (NET) परीक्षा पास करना जरूरी है. अगर किसी उम्मीदवार ने विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग के टॉप-500 में शामिल किसी विदेशी विश्वविद्यालय से पीएचडी की है, तो वह भी आवेदन करने के योग्य होगा.

सैलरी (DU Vacancy 2025)

DU में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर पे लेवल-10 के तहत वेतन मिलेगा. शुरुआती सैलरी ₹57,700 से लेकर 1,82,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.

इस तरह से करें अप्लाई?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rec.uod.ac.in पर जाना होगा.
  • वहां दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करें और यूजरनेम-पासवर्ड सेट करें.
  • लॉगिन करने के बाद पूरा आवेदन फॉर्म भरें और सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सब्मिट कर दें.
  • अंतिम में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें: डिजिटल युग में बढ़ रही हैं नई स्किल्स की मांग, ऑनलाइन मुफ्त कोर्स से बनाएं करियर

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

4 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

5 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago