Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

EaseMyTrip ने लीडरशिप में किया फेरबदल, फाउंडर निशांत पिट्टी बने कंपनी के सीएमडी

ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ईज़माईट्रिप के संस्थापक निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) ने शेयरधारकों की मंजूरी के बाद कंपनी के सीएमडी का पदभार संभाल लिया है.

EaseMyTrip

ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ईज़माईट्रिप (EaseMyTrip) ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रशांत पिट्टी ने तत्काल प्रभाव से प्रबंध निदेशक (MD) पद से इस्तीफा दे दिया है और संस्थापक निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) ने शेयरधारकों की मंजूरी के बाद कंपनी के सीएमडी का पदभार संभाल लिया है.

निशामत पिट्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल रहा हूं. ईज़माईट्रिप के संस्थापक के रूप में, मेरा लक्ष्य ईज़माईट्रिप को यात्रा से आगे बढ़ाकर एक विविध इकोसिस्टम में विस्तारित करना है. प्रमोटर शेयरधारकों के साथ पूरी तरह से जुड़े हैं, बिना किसी शेयर बिक्री और शून्य वेतन के.”

व्यक्तिगत कारणों से सीईओ पद से दिया था इस्तीफा

बता दें कि इस साल की शुरुआत में निशांत पिट्टी ने व्यक्तिगत कारणों से सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था और उस समय उनके भाई और को-फाउंडर रिकांत पिट्टी को नया सीईओ नियुक्त किया गया था.

ईज़माईट्रिप के फाउंडर, CMD निशांत पिट्टी ने कहा, “अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) की भूमिका निभाने से मुझे अपने लोगों के साथ और भी अधिक नज़दीक से काम करने, नए अवसरों को खोलने, नई ऊंचाइयों को छूने और एक ऐसे ट्रैवल-टेक ब्रांड का निर्माण जारी रखने का अवसर मिला है जिस पर भारत गर्व कर सके.”

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ईज़माईट्रिप अब यात्रा से आगे बढ़कर व्यवसायों और सेवाओं के एक विविध इकोसिस्टम के रूप में विकसित हो रहा है. एक बयान में कंपनी ने निशांत पिट्टी की पूर्व प्रतिबद्धता दोहराई कि आगे कोई भी प्रमोटर शेयर नहीं बेचे जाएंगे और सभी प्रमोटर शून्य वेतन लेते रहेंगें.


ये भी पढ़ें: RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल का हुआ प्रमोशन, अब IMF के कार्यकारी निदेशक का संभालेंगे कार्यभार, इन्हीं के कार्यकाल में लागू हुई थी नोटबंदी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital