बिजनेस

अब टीना अंबानी पर गिरी ईडी की गाज, मुंबई में हो रही पूछताछ

Tina ambani ED Enquiry: मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है.  मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल के बाद अब अनिल की पत्नी और गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस टीना अंबानी से प्रवर्तन निदेशालय मुंबई के दफ्तर में पूछ ताछ कर रहा है. टीना अंबानी के पति अनिल के सितारे  सालों से गर्दिश में चल रहे हैं. कभी दुनियाभार के रईसों में शानिल होने वाले छोटे अंबानी की कई कंपनियां दिवालिया हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-सरकार ने कैंसिल की पवनहंस विनिवेश प्रक्रिया, तीसरी बार हो रही थी बेचने की कोशिश

अनिल अंबानी से 9 घंटे चली पूछताछ –

ईडी ने सोमवार को अनिल अंबानी से पूछताछ की थी. ये पूछताछ पूरे 9 घंटे तक चली. जबकि टीना अंबानी को मंगलवार को ईडी दफ्तर बुलाया गया था. टीना 10 बजे सुबह ईडी ऑफिस पहुंच गई थी. मालूम हो कि ईडी इन दोनो से विदेशी मुद्रा से जुड़े कानूनों fema और FERA के उल्लंघन के एक मामले में पूछताछ कर रही है. ईडी अंबानी से 814 करोड़ रुपये की हेराफेरी से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि ये गड़बड़ी दो स्विस बैंक अकाउंट के जरिए की गई.

ये भी पढ़ें-आसमान छू रहे टमाटर के भाव ने जनता को किया बेहाल

दरअसल अगस्त 2022 में आयकर विभाग को दो स्विस बैंक अकाउंट में 814 करोड़ रुपये से ज्यादा की अनक्लेम्ड राशि का पता चला. जिसमें 420 करोड़ रुपये की कर चोरी की बात बी सामने आई. इसी सिलसिले में तब आयकर विभाग ने अनिल अंबानी को नोटिस जारी किया था. हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंबानी परिवार को बाद में अंतरिम राहत दे दी थी, लेकिन एक बार फिर से ईडी ने अंबानी दंपति को पूछाताछ के लिए तलब किया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago