लाइफस्टाइल

ऑयली स्किन से रहते हैं परेशान तो लगाएं ये फेस पैक, चमक उठेगा चेहरा

Skin Care Tips: गर्मियों में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है इस मौसम में अक्सर तेज धूप और गर्मी की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं. सेहत के साथ ही इस मौसम में त्वचा का भी खास ख्याल रखना पड़ता है. गर्मियों में कई लोग ऑयली स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं. ऐसे में अक्सर चेहरा चिपचिपा और डल नजर आने लगता है. साथ ही ऑयली स्किन की वजह से चेहरे पर कई तरह की गंदगी भी जमा हो जाती है जो बाद में पिंपल की वजह बन जाती है. अगर आप भी गर्मियों में होने वाली ऑयली स्किन की समस्या से परेशान हैं तो इन आसान होममेड फेस पैक की मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं तो चलिए जानते है कि फेस पर किस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए.

ऑयलि स्किन वाले लोग फेस पर लगाए ये पैक

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल ऑयली फेस वालों के लिए फायदेमंद होता है. मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें और अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए फेस पर लगाएं इस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाने से आपको ऑयली स्किन से छुटकारा मिल सकता है.

ओटमील फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले ओटमील को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें. अब ओटमील के पाउडर को एक कटोरी में निकालकर रख दें. इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें. ऑयली स्किन के लिए ओटमील का फेस पैक तैयार.

ये भी पढ़ें:रिलायंस Jio लेकर आया है बेहद ही सस्ता रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे…

संतरे के छिलके का पैक

संतरे के छिलके के पाउडर का फेस पैक बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण बना लें. अब इस मिश्रण को फेस और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें ऐसा करने से आपको ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा. बता दें कि मानसून में यह फेस पैक आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago