लग्जरी घरों की मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है. न केवल घर खरीददार इस सेगमेंट को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं, बल्कि निवेशक भी सेगमेंट में निवेश करने को लेकर आगे आ रहे हैं. ग्लोबल ब्रांड एम्मार (Emaar) की भारतीय इकाई एम्मार इंडिया (Emaar India) गुरुग्राम (Gurugram) के Sector-62 में स्थित अपने नए लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘Amaris’ के तहत निवेश करेगी. एम्मार इंडिया लग्जरी हाउस प्रोजेक्ट में 1000 करोड़ रुपये निवेश करने जा रहा है.
भारतीय बाजार में लगभग दो दशक पहले प्रवेश कर चुके एम्मार ने अपने शुरुआती समय में देश में रियल एस्टेट संपत्तियों के विकास के लिए 1.85 बिलियन डॉलर का निवेश किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस प्रोजेक्ट के साथ करीब 2500 करोड़ रुपये के राजस्व को अर्जित करने की योजना बना रही है. Emaar India के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती ने बताया, ‘यह परियोजना 6.1 एकड़ के भूखंड पर बनाई जा रही है, जिसका निर्मित क्षेत्रफल 15 लाख वर्ग फीट होगा, जिसमें 34 मंजिलों वाले चार टावर होंगे.’
चक्रवर्ती ने कहा, ‘हम अगले पांच वर्षों में इस परियोजना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इस परियोजना में 2BHK, 3BHK, 4BHK और 4BHK प्लस के फ्लैट शामिल होंगे, जिनकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये प्रति फ्लैट से लेकर 6 करोड़ रुपये प्रति फ्लैट तक होगी.’
चक्रवर्ती ने कहा कि इच्छुक ग्राहकों से 15-18 नवंबर तक EoI (Expressions of Interest) मांगे जाएंगे. ग्राहकों के लिए ‘My Emaar India’ ऐप भी लॉन्च किया जाएगा. EoI चरण के बाद लॉट के जरिये यूनिट आवंटन किया जाएगा और इसे हमारे सोशल मीडिया पेज पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. ईओआई प्रक्रिया खत्म होने के बाद लॉट के ड्रॉ की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी.
चक्रवर्ती ने इस प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि एम्मार ने जमीन खरीद ली है और 850-900 करोड़ रुपये केवल प्रोजेक्ट के निर्माण पर खर्च होंगे. विचारशील वास्तुकला, इंजीनियरिंग और गड़बड़ी रहित एक्जीक्यूशन के लिए विख्यात एमार के भारत पोर्टफोलियो में वाणिज्यिक और आवासीय दोनों प्रकार की संपत्तियों का मिश्रण शामिल है. इस कंपनी की मौजूदगी दिल्ली/एनसीआर, मोहाली, लखनऊ, इंदौर और जयपुर में है.
(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…