मनोरंजन

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का रिलेशनशिप कंफर्म! दोनों की मालदीव वाली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

Ibrahim Ali Khan And Palak Tiwari: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान की एक्स-वाइफ अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के बीच बढ़ती नजदीकियों ने हाल ही में फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया है, जिससे अफवाहें उड़ रही थीं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने कभी अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक रूप से कंफर्म नहीं किया था, लेकिन अब उनके एक साथ वेकेशन पर जाने की तस्वीरों ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है.

दोनों को एक साथ छुट्टियां मनाते देखा गया (Ibrahim Ali Khan And Palak Tiwari)

जी हां आपको बता दें कि पलक और इब्राहिम को हाल ही में एक साथ मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो ने फैंस को काफ़ी उत्साहित कर दिया. दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर शेयर की गई तस्वीरों में यह दोनों पूल साइड पर साथ बैठे हुए और हाथ में फूड पकड़े हुए नजर आए. इसके अलावा इन दोनों के बैकग्राउंड में एक जैसा बैकग्राउंड भी देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस ने काफी ध्यान से नोटिस किया. सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के बाद फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि पलक और इब्राहिम का रिश्ता कुछ ज्यादा ही खास है.

पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

वहीं इसके अलावा कुछ समय पहले पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान अबू जानी और संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में भी एक साथ नजर आए थे. इस पार्टी में दोनों के बीच काफी नजदीकी देखने को मिली थी और उनका एक साथ गले लगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इन तस्वीरों और वीडियो ने इन दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए थे, हालांकि दोनों ने कभी भी इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया.

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 18 में सलमान खान का बढ़ा पारा, अशनीर ग्रोवर को इस वीडियो के लिए सुनाई खरी खोटी, पूछा- ‘ये क्या दोगलापन है…’

दोनों स्टार्स का वर्क फ्रंट (Ibrahim Ali Khan And Palak Tiwari)

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसके बाद वह जल्द ही वेब सीरीज रोजी: द सैफरन चैप्टर में लीड रोल निभाती हुई नजर आने वाली हैं. वहीं इब्राहिम अली खान ने भी बॉलीवुड में कदम रखने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. वह धर्मा प्रोडक्शन्स के तहत अपनी फिल्म सरजमीं से इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे.

Uma Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

6 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago