EPF Interest After Job Leaving: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए PF (प्रॉविडेंट फंड) रिटायरमेंट की सबसे मजबूत सहारा होता है. लेकिन नौकरी छूटने या लंबे ब्रेक के बाद कई लोग यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि अब उनका पुराना जमा पैसा ब्याज कमाना बंद कर देगा. खासकर ‘3 साल’ वाले पुराने नियम की वजह से लोग हड़बड़ी में पूरा PF निकाल लेते हैं. नतीजा रिटायरमेंट की सेविंग्स पर भारी नुकसान होता है. जबकि सच यह है कि अगर आपने नौकरी छोड़ भी दी है तो भी आपका PF खाता 58 साल की उम्र तक ब्याज कमाता रहेगा. बस आपको एक गलती नहीं करनी है कि बिना सोचे-समझे PF निकालना.
क्यों भ्रम में फंस जाते हैं लोग?
दरअसल, अधिकांश लोग मानते हैं कि नौकरी छूटते ही PF खाते में नया योगदान रुक जाता है और 3 साल बाद ब्याज भी बंद हो जाता है. यह धारणा पुराने नियमों और अधूरी जानकारी से फैली है. पहले के समय में कुछ अस्पष्टता थी लेकिन अब नियम पूरी तरह साफ हैं। EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने 2016 में नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया. इस बदलाव के बाद स्थिति बिल्कुल अलग हो गई है.
यह भी पढ़ें: ईटीएफ क्या है, इसमें कैसे किया जाता है निवेश? जानिए इसके फायदे
2016 के नियम ने कैसे बदल दी तस्वीर?
बता दें कि 2016 से पहले ‘3 साल’ वाली बात काफी हद तक प्रचलित थी लेकिन अब यह नियम सिर्फ उन लोगों पर लागू होता है जो 58 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं और रिटायरमेंट ले चुके हैं. अगर आप 58 साल से पहले नौकरी छोड़ देते हैं तो आपका PF खाता ‘इनएक्टिव’ नहीं माना जाता. भले ही सालों तक एक भी रुपया जमा न हो, EPFO आपके जमा राशि पर हर साल घोषित ब्याज दर से ब्याज जोड़ता रहेगा. मतलब अगर आप 30 साल की उम्र में नौकरी छोड़कर 5-10 साल तक भी बेरोजगार रहते हैं या फ्रीलांसिंग करते हैं तो भी आपका पुराना PF पैसा बढ़ता रहेगा. ब्याज तब तक मिलता रहेगा जब तक आप 58 साल के नहीं हो जाते.
कब रुकता है ब्याज मिलना?
ब्याज रुकने का नियम रिटायरमेंट की उम्र से जुड़ा है. अगर आप 58 साल के हो चुके हैं और रिटायरमेंट ले लिया है तो उसके बाद अगर आप 3 साल तक अपना PF क्लेम नहीं करते तो ब्याज मिलना बंद हो जाता है. लेकिन कामकाजी उम्र में नौकरी छूटने पर यह नियम लागू नहीं होता. EPFO आपके खाते को सक्रिय रखता है और ब्याज क्रेडिट करता रहता है.
क्या करना चाहिए?
नौकरी छूटने पर घबराएं नहीं और PF निकालने से पहले UAN एक्टिवेट करें. साथ ही KYC अपडेट रखें और बैंक अकाउंट लिंक करें. अगर नई नौकरी मिलती है तो पुराना PF ट्रांसफर करवाएं ताकि एक ही खाते में सब जमा हो. हड़बड़ी में निकासी से बचें क्योंकि यह आपकी रिटायरमेंट प्लानिंग को कमजोर करता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Nothing CEO Carl Pei: उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई…
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया…
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी और एमएमए (MMA) में 3 सिल्वर…
Australia Ageing Population: साल 2060 तक ऑस्ट्रेलिया की आबादी घटने लगेगी. यह देश के इतिहास…
भारत एक्सप्रेस के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय दिल्ली में होने जा रहे 'हिंदी मेरी…
IIT Bombay Student Death:: IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में परिवार…