दुनिया

बदल गए अमेरिका के सुर: नए राजदूत सर्जियो गोर ने कहा- भारत से जरूरी कोई देश नहीं, ट्रेड डील पर कल फिर बात होगी

India US Trade Deal: अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत से ज्यादा जरूरी कोई देश नहीं है. उन्होंने दिल्ली में पदभार संभालते हुए पहली स्पीच में भारत-अमेरिका रिश्ते को बहुत मजबूत बताया. गोर ने कहा कि दुनिया की सबसे पुराने लोकतंत्र (अमेरिका) और सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) के बीच साझेदारी इस सदी की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी बन सकती है.

सर्जियो गोर ट्रंप के बहुत करीबी हैं. वे ट्रंप के चुनाव अभियान में फंड जुटाने से लेकर व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां करने तक काम कर चुके हैं. ट्रंप ने उन्हें अगस्त 2025 में भारत का राजदूत चुना और अब 12 जनवरी 2026 को उन्होंने दिल्ली में पद संभाला.

नमस्ते कहकर की पहली स्पीच शुरुआत

अपनी पहली स्पीच में गोर ने नमस्ते कहकर शुरुआत की. उन्होंने भारत को असाधारण राष्ट्र बताया और यहां काम करना सम्मान की बात कहा. उन्होंने मोदी और ट्रंप की दोस्ती को असली बताया. गोर बोले, “सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं लेकिन आखिर में मतभेद सुलझा ही लेते हैं.” उन्होंने ट्रंप की 2020 वाली भारत यात्रा का जिक्र किया और कहा कि ट्रंप जल्द भारत आ सकते हैं, शायद अगले साल या दो साल में.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत जारी

व्यापार पर बात करते हुए गोर ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत जारी है. कल (13 जनवरी) अगली कॉल होगी. दोनों देश इस समझौते को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हालांकि यह आसान नहीं है लेकिन दोनों पक्ष कोशिश कर रहे हैं. व्यापार के अलावा सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, ऊर्जा, तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ेगा.

भारत-अमेरिका के बीच कितना व्यापार हुआ?

टैरिफ के बावजूद 2025 में भारत-अमेरिका के बीच व्यापार में बढ़ोतरी हुई. वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार लगभग 132 बिलियन डॉलर (करीब 11 लाख करोड़ रुपये) रहा. भारत ने अमेरिका को 86.51 बिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया, जबकि अमेरिका से 45.33 बिलियन डॉलर का आयात किया. भारत को 41 बिलियन डॉलर का व्यापार अधिशेष (फायदा) हुआ.

दोनों देश एक-दूजे को क्‍या खरीदते बेचते हैं?

भारत से अमेरिका मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल मशीनरी और उपकरण, फार्मास्युटिकल दवाएं, रत्न-आभूषण, मशीनरी, खनिज तेल और लोहे-स्टील के सामान खरीदता है. अमेरिका से भारत मुख्य रूप से खनिज ईंधन (तेल और गैस), मशीनरी, एयरोस्पेस प्रोडक्ट्स, केमिकल्स और अन्य मैन्युफैक्चर्ड गुड्स आयात करता है.

यह रिश्ता अब और मजबूत होने की उम्मीद है. अमेरिका के नए राजदूत गोर ने घोषणा की कि अगले महीने भारत को अमेरिका के Pax Silica ग्रुप में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा, जो सेमीकंडक्टर और AI सप्लाई चेन के लिए महत्वपूर्ण है.

‘अमेरिका नहीं तो रूस-चीन करेंगे कब्जा, अमेरिका ही बनेगा मालिक’, ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा दावा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

26 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago