भारतीय सशस्त्र बलों के त्रि-सेवा प्रशिक्षण संस्थान, पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला. पहली बार महिला कैडेट्स का बैच पास आउट हुआ. एनडीए के 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में कुल 1341 कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें से 336 कैडेट्स पास आउट हुए. इनमें 17 महिला कैडेट्स शामिल थीं, जो एनडीए से पास आउट होने वाली देश की पहली महिला कैडेट्स बनीं.
यह परेड NDA के प्रतिष्ठित खेतरपाल परेड ग्राउंड में आयोजित की गई, जहां कैडेट्स ने शानदार अनुशासन और तालमेल के साथ कदमताल करते हुए क्वार्टरडेक के सामने मार्च किया. इस समारोह ने एनडीए के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया, जहां महिला कैडेट्स की उपस्थिति ने अकादमी की परंपरा में बड़ा बदलाव दर्शाया.
इन महिला कैडेट्स की ट्रेनिंग अब अपने-अपने प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण संस्थानों में जारी रहेगी, जहां वे भविष्य की सैन्य अधिकारी के रूप में तैयार की जाएंगी.
परेड की समीक्षा करने के लिए मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल (डॉ.) वी. के. सिंह (से. नि.) को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. उन्होंने पास आउट हो रहे कैडेट्स को राष्ट्रपति स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक क्रमशः योग्यता सूची में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कैडेट्स को प्रदान किए.
परेड के संचालन की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण कुमार तिवारी ने निभाई, जो अपने घोड़े ‘रिलायंट रॉबिन’ पर सवार थे. परेड का नेतृत्व अकादमी कैडेट कैप्टन उदयवीर सिंह नेगी (जी स्क्वाड्रन) ने किया.
इस ऐतिहासिक मौके पर कैडेट्स के अभिभावक, गणमान्य अतिथि, स्कूली छात्र, नागरिक, तथा सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस गौरवपूर्ण समारोह के साक्षी बने.
ये भी पढ़ें- 2024-25 में भारत में FDI $81 बिलियन तक पहुंचा, 3 वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर: DPIIT सचिव
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…