प्रतीकात्मक तस्वीर
Indigo Share tanks : आज शेयर मार्केट में Indigo Airlines के शेयर में उस वक्त गिरावट आनी शुरू हो गई, जब एयरलाइन्स के को फाउंडर गंगवाल परिवार ने Interglobe Aviation में से अपनी 5-8 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है.बताया जा रहा है कि हिस्सेदारी बेटने का ये काम जुलाई में होगा और इस डील के 5-8000 करोड़ के होने की उम्मीद है. मार्च तक गंगवाल फैमिली के पास एयरलाइन्स में 16.2 फीसदी हिस्सेदारी थी. खबर ये भी है कि फाउंडर्स के इस ऐलान के बाद फंड हाउसेस को इस ब्लॉक डील के लिए अप्रोच किया जा रहा है.
इस खबर के आने के बाद इंडिगो के शेयर ट्रेडिंग के दौरान बुरी तरह से पिटने शुरू हो गए. शुक्रवार को इंडिगो के शेयर 2462 रुपए पर बंद हुआ था. इस खबर के आने के बाद से शेयर्स में गिरावट आने लगी और फिलहाल ये 2395/शेयर पर ट्रेड कर रहा है.यानि शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है.
ये भी पढ़ें- Zomato के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी, 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर को छुआ
बीते साल राकेश गंगवाल और राकेश भाटिया के बीच मनमुटाव होने के बाद से गंगवाल परिवार लगातार Interglobe Aviation में अपनी हिस्सेदारी घटाता जा रहा है. राकेश गंगवाल ने 2022 में कंपनी के बोर्ड को छोड़ा और उसके बाद से लगातार हिस्सेदारी कम की जा रही है.
कंपनी के वित्तीय हालात की बात करें तो मार्च तिमाही में कंपनी मे 919 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ था. वहीं कंपनी की रेवन्यू में भी 76 फीसदी के इजाफे की बात सामने आई थी.
Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…
मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…
दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…