बिजनेस

‘सच्चाई की हुई जीत!’ US कोर्ट से केस खारिज होने पर आया गौतम अडानी का पहला बयान

अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने अमेरिका में अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे को पूरी तरह से खारिज किए जाने के अदालत के फैसले का स्वागत किया है. अमेरिकी कोर्ट के इस अहम फैसले के बाद अडानी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि इस मुश्किल दौर में भी ‘सच्चाई, निष्पक्षता और कानून के शासन’ पर उनका विश्वास कभी नहीं डिगा.

US कोर्ट ने हमेशा के लिए बंद की फाइल

न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी जिला अदालत ने गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन पर लगे सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड के आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से (Dismissed with Prejudice) खारिज कर दिया है. इस फैसले के साथ ही तीनों के खिलाफ चल रहा क्रिमिनल केस हमेशा के लिए खत्म हो गया है. अडानी ने कहा कि वह इस फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं और न्यायिक प्रक्रिया का पूरा सम्मान करते हैं. साथ ही, उन्होंने उन समर्थकों का भी आभार जताया जिन्होंने उन पर, न्याय प्रणाली पर और निष्पक्ष नतीजे देने की भारत की क्षमता पर भरोसा बनाए रखा.

देश के विकास पर रहेगा पूरा फोकस

मुकदमे के खत्म होने के बाद गौतम अडानी ने साफ किया कि अब उनका पूरा फोकस देश के प्रति अपनी व्यापक जिम्मेदारियों पर रहेगा. उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जो स्थायी मूल्य (Lasting Value) पैदा करते हैं और व्यक्तिगत हितों से परे जाकर देश और समाज के काम आते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘झारखंड क्यों नहीं गईं आप..!’ बीजेपी सांसद ने जब संसद में टोका, तो क्या बोल गईं प्रियंका गांधी?

निवेशकों का नहीं डूबा कोई पैसा

आपराधिक मामले के अलावा, अदालत ने अडानी और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) के बीच एक अलग सिविल समझौते को भी मंजूरी दे दी है. इसके तहत सिविल सिक्योरिटीज फ्रॉड के आरोपों को निपटाने के लिए अडानी की ओर से $18 मिलियन (1.8 करोड़ डॉलर) चुकाए जाएंगे. अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने भी कोर्ट में माना कि इस पूरे मामले से जुड़े सिक्योरिटीज में निवेशकों का एक भी पैसा नहीं डूबा है, जिससे सरकार का केस कमजोर हो गया था. इस ऐतिहासिक फैसले ने अडानी समूह को अमेरिका में चल रहे कानूनी विवादों से एक बहुत बड़ी और अंतिम राहत दे दी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

4 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

7 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

20 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

30 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

43 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

45 minutes ago