बिजनेस

दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजे के बाद अदाणी पावर पर बुलिश ग्लोबल ब्रोकरेज, टारगेट प्राइस बढ़ाकर 195 रुपए किया

अदाणी पावर (Adani Power) की ओर से वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के लिए मजबूत नतीजे पेश किए जाने के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी को लेकर अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है. मॉर्गन स्टेनली, जेफरीज और कैंटर फिट्जगेराल्ड ने शुक्रवार को कंपनी पर बुलिश राय दी है.

मॉर्गन स्टेनली ने अदाणी पावर पर अपनी ‘ओवरवेट’ रेटिंग की राय बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 163.60 रुपए प्रति शेयर रखा है, जो कि 30 अक्टूबर के क्लोजिंग प्राइस 162.57 रुपए प्रति शेयर से करीब एक प्रतिशत अधिक है. ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है और प्राप्तियों की स्थिति भी मजबूत है.

एक अन्य ब्रोकिंग फर्म जैफरीज ने भी अदाणी पावर पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 195 रुपए तय किया है, जो कि पिछले टारगेट प्राइस 138 रुपए से 20 प्रतिशत अधिक है. ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि अदाणी पावर अधिक मार्जिन और वृद्धि दर के कारण सरकारी पावर कंपनी एनटीपीसी के मुकाबले अधिक प्रीमियम वैल्यूएशन की हकदार है.

टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 184 किया

कैंटर फिट्जगेराल्ड ने ‘ओवरवेटेज’ के रुख को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस को 32 प्रतिशत बढ़ाकर 184 कर दिया है. इसकी वजह कंपनी की ओर से नए पावर परचेसिंग एग्रीमेंट (पीपीए) करना और आय की मजबूत विजिबिलिटी होना है. अदाणी पावर ने अपनी अर्निंग कॉल के दौरान कहा कि नई पीपीए बोली पाइपलाइन अब लगभग 22 गीगावाट की है, जिसमें से 14.5 गीगावाट पहले ही आवंटित हो चुके हैं.

अदाणी पावर लिमिटेड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी की आय इस साल की जुलाई-सितंबर अवधि में 13,106.34 करोड़ रुपए रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 12,949.12 करोड़ रुपए थी. इसकी वजह बिजली की बिक्री की मात्रा में इजाफा होना था. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड बिजली बिक्री की मात्रा 7.4 प्रतिशत बढ़कर 23.7 अरब यूनिट्स हो गई है.


ये भी पढ़ें: अदाणी ग्रुप की कंपनी एसीसी लिमिटेड का मुनाफा दूसरी तिमाही में 460 प्रतिशत बढ़ा, नेटवर्थ बढ़कर 19,937 करोड़ पहुंचा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

58 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago