बिजनेस

सिकोया कैपिटल के हिस्सेदारी बेचने के बाद Go fashion के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, जानें पूरी खबर

Go Fashion Deal: कपड़े बेचने वाली कंपनी गो कलर्स ( Go Colors ) की पैरेंट कंपनी गो फैशन ( Go Fashion ) के शेयरों में आज भारी हलचल दिख सकती है. दरअसल खबर है कि इस कंपनी के 12 फीसदी शेयर आज एक बड़ी डील के तहत बेच दिये गए. पूरी डील लगभग ₹735 cr की हुई है .

इस डील के तहत वेंचर कैपिटल फर्म सिकोईया कैपिटल (Sequoia Capital) ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेची. सिकोया कैपिटल के पास गो फैशन के 10.18 फीसदी शेयर थे. सिकोया कैपिटल के अलावा किसने अपनी हिस्सेदारी बची है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है.

ये भी पढ़ें-आने वाला है Ola electric का IPO, $1 बिलियन फंड जुटाने का है इरादा

बीएसई के साथ शेयर की गई जानकारी के मुताबिक Sequoia Capital ने 31 मार्च, 2023 तक अपनी भारतीय निवेश शाखा के माध्यम से कुल 54,98,875 शेयरों को Go Fashion में 10.18 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए रखा. रिपोर्ट में कहा गया है कि सिकोया कैपिटल ने इस डील को लगभग ₹624 करोड़ में फाइनल किया है. इस डील के लिए शेयर्स का फ्लोर प्राइस 1,135 रुपये प्रति शेयर तय हुआ जो कि शेयरों की वर्तमान वैल्यू से 5 प्रतिशत डिस्काउंटेड रेट है.

बिजनेस अलग करने की दी थी खबर –

ग्लोबल वेंचर कैपिटल फर्म ने 5 जून को घोषणा की कि यह अमेरिका, चीन और भारत-दक्षिण पूर्व एशिया के व्यवसायों को अलग करने की योजना बना रही है. दरअसल सिकोया का कारोबार इतना बड़ा हो गय़ा था कि वो अपनी ही कंपनी के लिए कंप्टीशन बनने लगे थे. इसीलिए कंपनी ने बिजनेस अलग करने का फैसला किया है. हालांकि सिकोया कैपिटल के अलावा दूसरे किस शेयर होल्डर ने अपनी हिस्सेदारी बेटी है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है.

कैसा पड़ा मार्केट पर असर –

इस डील के होने की खबर आने के बाद शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल शेयर का भाव 4 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है और ये 1137 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. शुक्रवार को ये शेयर 1195 के भाव पर बंद हुआ था.गो फैशन के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसके लिए मार्च 2023 तिमाही शानदार रही. जनवरी-मार्च 2023 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20% बढ़कर 15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

43 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

50 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

2 hours ago