Medicine Price Cap: सरकार ने चार अहम इमरजेंसी-यूज दवाओं के लिए नई अधिकतम कीमत (सीलिंग प्राइस) घोषित की है. इसके साथ ही 37 अन्य दवाओं की खुदरा कीमत भी निर्धारित की गई है, जिनमें कई एंटीबायोटिक्स और दर्द निवारक शामिल हैं.
Ipratropium – यह दवा COPD यानी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज के मरीजों को दी जाती है. यह सांस लेने में तकलीफ, व्हीज़िंग और सीने में जकड़न को रोकने में मदद करती है. इसकी अधिकतम कीमत ₹2.96 प्रति मिली तय की गई है.
Sodium Nitroprusside – यह इंजेक्शन हाई ब्लड प्रेशर की आपात स्थिति, सर्जरी के दौरान खून बहाव कम करने और तेज हृदय विफलता में उपयोग होता है. इसकी कीमत ₹28.99 प्रति मिली तय हुई है.
Diltiazem – हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द के इलाज के लिए दी जाने वाली इस दवा की अधिकतम कीमत ₹26.72 प्रति कैप्सूल तय की गई है.
Povidone Iodine – यह दवा ऑपरेशन से पहले और बाद में, साथ ही छोटे घावों की सफाई में इस्तेमाल होती है। इसकी कीमत ₹6.26 प्रति ग्राम तय हुई है.
ये भी पढ़ें: 2030 तक भारत बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा खुदरा बाजार: Reliance Industries
नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने साफ किया है कि जो कंपनियां इन दवाओं को तय सीलिंग प्राइस (प्लस GST) से ज्यादा में बेच रही हैं, उन्हें कीमत घटानी होगी. अगर किसी निर्माता की मौजूदा MRP पहले से कम है, तो उन्हें वही कीमत बनाए रखनी होगी.
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…