Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सरकार ने इमरजेंसी में इस्तेमाल किए जाने वाले इन जरूरी दवाओं के तय किए दाम, यहां जाने कीमत

Medicine Price Cap: सरकार ने चार जरूरी इमरजेंसी-यूज दवाओं और 37 अन्य दवाओं की नई अधिकतम कीमत तय की. तो वहीं महंगी बेचने वाली कंपनियों को कीमत घटानी होगी.

Medicine Price Cap

Medicine Price Cap: सरकार ने चार अहम इमरजेंसी-यूज दवाओं के लिए नई अधिकतम कीमत (सीलिंग प्राइस) घोषित की है. इसके साथ ही 37 अन्य दवाओं की खुदरा कीमत भी निर्धारित की गई है, जिनमें कई एंटीबायोटिक्स और दर्द निवारक शामिल हैं.

कौन सी दवाएं और उनकी कीमतें

Ipratropium – यह दवा COPD यानी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज के मरीजों को दी जाती है. यह सांस लेने में तकलीफ, व्हीज़िंग और सीने में जकड़न को रोकने में मदद करती है. इसकी अधिकतम कीमत ₹2.96 प्रति मिली तय की गई है.
Sodium Nitroprusside – यह इंजेक्शन हाई ब्लड प्रेशर की आपात स्थिति, सर्जरी के दौरान खून बहाव कम करने और तेज हृदय विफलता में उपयोग होता है. इसकी कीमत ₹28.99 प्रति मिली तय हुई है.
Diltiazem – हाई ब्लड प्रेशर और सीने में दर्द के इलाज के लिए दी जाने वाली इस दवा की अधिकतम कीमत ₹26.72 प्रति कैप्सूल तय की गई है.
Povidone Iodine – यह दवा ऑपरेशन से पहले और बाद में, साथ ही छोटे घावों की सफाई में इस्तेमाल होती है। इसकी कीमत ₹6.26 प्रति ग्राम तय हुई है.

ये भी पढ़ें: 2030 तक भारत बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा खुदरा बाजार: Reliance Industries

निर्माताओं को घटानी होगी कीमत

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने साफ किया है कि जो कंपनियां इन दवाओं को तय सीलिंग प्राइस (प्लस GST) से ज्यादा में बेच रही हैं, उन्हें कीमत घटानी होगी. अगर किसी निर्माता की मौजूदा MRP पहले से कम है, तो उन्हें वही कीमत बनाए रखनी होगी.

Also Follow Bharat Express on Facebook

ये भी पढ़ें: Trump Tariffs India ⊕ ट्रम्प की हेकड़ी: अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब कहा- मेरी भारत से बात तब होगी, जब टैरिफ पर मसला सुलझेगा; नेतन्याहू बोले- द्विपक्षीय बातचीत हो

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital