बिजनेस

GST काउंसिल की बैठक में इन पांच चीजों पर जीएसटी दरों में कटौती का फैसला, जानें कौन-कौन सी चीजें हुईं सस्ती

GST Council Decision: केंद्र सरकार की जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. जीएसटी काउंसिल की 54वीं मीटिंग में जहां कुछ वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती की गई है वहीं, कुछ पर बोझ बढ़ा है. बता दें कि जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में कैंसर की दवाओं के अलावा नमकीन सस्ते हुए हैं. आइए जानते हैं कि जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ है-

अब कैंसर की दवाएं सस्ती

बता दें कि सोमवार को हुए जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में कैंसर की दवाओं कर सस्ता करने का फैसला लिया गया है. कैंसर के इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाली दवाओं पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया है. ऐसे में जीएसटी काउंसिल के इस फैसले से कैंसर के इलाज पर होने वाले खर्च में कमी आएगी.

इंश्योरेंस प्रीमियम होगा सस्ता

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी को खटाने के पक्ष में ज्यादातर राज्य सरकारों की सहमति रही. चर्चा के दौरान इस पर सहमति भी बनी. हालांकि, इस विषय पर फैसला नवंबर में होने वाले जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा.

नमकीन पर घटा 6 फीसदी जीएसटी

जीएसटी काउंसिल ने नमकीन पर लगाए जाने वाले जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है. ऐसे में नमकीन सस्ते होंगे.

हेलीकॉप्टर से तीर्थ यात्रा होगी सस्ती

जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में हेलीकॉप्टर से तीर्थ यात्रा पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी करने का फैसला लिया गया है.

सर्विस के इंपोर्ट पर छूट

जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में विदेशी एयरलाइन कंपनियों द्वारा सर्विसेज के इंपोर्ट को छूट मिली है. राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने बताया कि विदेशी एयरलाइन का संचालन करने वाली कंपनियों द्वारा आयातित सेवाओं को कर से छूट देने का फैसला लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

2 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

17 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago