देश

Anusandhan National Research Foundation: PM मोदी ने की ANRF की पहली जनरल बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता

PM Modi Meeting of ANRF: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवगठित ‘अनुसंधान’ नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) की पहली जनरल बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में सरकार के कई वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल हुए.

अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के गठन के बाद मंगलवार, 10 सितंबर को एएनआरएफ के जनरल बोर्ड की यह पहली बैठक हुई है. न्‍यूज एजेंसी ने बैठक के विजुएल जारी किए. पीएम मोदी बैठक में हिस्‍सा लेने वाले अधिकारियों को निर्देश देते दिखाई दिए.

नवगठित अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) की पहली जनरल बोर्ड बैठक

बता दें कि अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) की स्थापना अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ)-2023 अधिनियम के तहत की गई थी. एएनआरएफ का उद्देश्य देश में अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) को विकसित करना और बढ़ावा देना है. इसका मकसद भारत के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, शोध संस्थानों और आरएंडडी प्रयोगशालाओं में अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को भी बढ़ावा देना है.

देश में वैज्ञानिक अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

एएनआरएफ राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की सिफारिशों के अनुसार, देश में वैज्ञानिक अनुसंधान की उच्च-स्तरीय रणनीतिक दिशा प्रदान करने के लिए एक शीर्ष निकाय के रूप में कार्य करेगा. एएनआरएफ की स्थापना के साथ, 2008 में संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) को एएनआरएफ में शामिल कर लिया गया है.

एएनआरएफ उद्योग, शिक्षा जगत और सरकारी विभागों और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा और वैज्ञानिक और लाइन मंत्रालयों के अलावा उद्योगों और राज्य सरकारों की भागीदारी और योगदान के लिए एक इंटरफेस सिस्‍टम तैयार करेगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

2 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

7 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

21 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

47 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago