Top billionaires in India: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन, गौतम अदाणी, भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में संपत्ति बढ़ाने के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं. ‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025’ के अनुसार, गौतम अदाणी की संपत्ति पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत (एक लाख करोड़ रुपये) बढ़कर 8.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है. इसके साथ ही वह भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मुकेश अंबानी, इस लिस्ट में दुनिया के शीर्ष 10 अमीर व्यक्तियों से बाहर हो गए हैं. पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में एक लाख करोड़ रुपये की कमी आई है और अब उनकी कुल संपत्ति 8.6 लाख करोड़ रुपये रह गई है. हालांकि, बढ़ते कर्ज के बावजूद मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं.
गौतम अदाणी ने अपने करियर की शुरुआत एक कमोडिटी ट्रेडर के रूप में की थी. आज वह अदाणी ग्रुप के नेतृत्वकर्ता हैं, जो रिन्यूएबल एनर्जी, पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, माइनिंग, पावर जनरेशन, मीडिया और सीमेंट जैसे विविध क्षेत्रों में कारोबार कर रहा है. इसके कारण अदाणी की संपत्ति में लगातार वृद्धि हो रही है.
एचसीएल टेक की रोशनी नादर 3.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बनीं हैं. वह भारत की पहली महिला उद्यमी हैं, जिन्होंने दुनिया की शीर्ष 10 अमीर महिलाओं में स्थान प्राप्त किया है.
अन्य प्रमुख भारतीय अरबपति
इस लिस्ट में कुल 71 देशों के 3,442 अरबपतियों को शामिल किया गया है, जो पिछले साल के 3,278 अरबपतियों से अधिक है. अरबपतियों की संख्या में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और उनकी कुल संपत्ति में 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है.
एलन मस्क फिर से बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने पांच सालों में चौथी बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज पहना है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…
Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…
Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी…
सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…
Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…