दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी, गुजरात हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश त्रिवेदी, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धन्या के जैन, कर्नाटक हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सुब्बा रेड्डी, केरला गुजरात हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत शेनॉय, अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रिपुदमान शाही और अवध बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रतिभान ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, जिसपर पर विचार करने का कॉलेजियम ने भरोसा दिया है.
कॉलेजियम के सभी सदस्यों ने कहा कि इस मामले में जांच तेजी से चल रही है. जल्द रिपोर्ट दाखिल होगा. कॉलेजियम ने इन सभी सदस्यों को बताया कि आखिर यशवंत वर्मा का ट्रांसफर क्यों किया गया है और क्यों न्यायिक कार्य जस्टिस वर्मा से वापस लिया गया है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने इस मुद्दे पर बताया कि कॉलेजियम ने इस संबंध में कहा कि कुछ तकनीकि कारणों के चलते जस्टिस यशवंत वर्मा का ट्रांसफर किया गया है. उन्होंने कहा कि कॉलेजियम द्वारा लिए गए इस फैसलों को बार के जनरल मीटिंग में रखा जाएगा. उसके बाद हड़ताल से संबंधित मुद्दे पर विचार किया जाएगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील लगातार हड़ताल कर रहे है. अब जनरल मीटिंग में तय होगा कि हड़ताल वापस लिया जाए या नही.
वही दूसरी ओर गुजरात हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश त्रिवेदी ने कहा कि कॉलेजियम में शामिल सभी पांचों न्यायधीशों ने कहा कि जब आप कोर्ट में बहस करते है, तो सभी दस्तावेज पेश करते है और उस आधार पर आदेश पारित होता है, लेकिन आप चाहते है कि बिना पेपर के ही इस मामले में आदेश पारित किया जाए. वही दूसरी ओर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से मुलाकात की है और हाई कोर्ट बार के फैसले को सीजेआई तक पहुचाने को कहा.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 20 मार्च और 24 मार्च को आयोजित बैठकों में दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आंतरिक जांच शुरू की है और उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजने का प्रस्ताव भेजा है, जिसको लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने लगातार विरोध कर रहा है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने रोहिणी बार एसोसिएशन चुनाव याचिका पर सुनवाई का दिया आदेश, पढ़ें पूरा मामला
– भारत एक्सप्रेस
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…