बिजनेस

BSE-NSE पर लिस्टेड दवा कंपनी CIPLA के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

भारत की सबसे पुरानी फार्मा कंपनी CIPLA के मुंबई, पुणे, गोवा, सिक्किम, पालघर सहित कई अन्य लोकेशन पर आयकर विभाग ने आज सुबह से छापे मारी शुरु की है. सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग ने कंपनी के Director और Top Management पर छापा मारे है. देश भर के CIPLA कई यूनिट पर छापे मारी जारी है. इसके साथ ही डिस्ट्रीब्यूटर्स के ठिकानों पर भी छापे मारे गए है. सूत्रों ने बताया कि कंपनी पर डॉक्टरों को अवैध तरीके से भुगतान, IT नियमों को तोड़ मरोड़ कर लाभ लेने सहित कर चोरी के आरोप लगे है. इस छापे से जु़ड़ी पूरी जानकारी भारत एक्सप्रेस के पास मौजूद है. CIPLA फार्मा के उत्पाद तथा एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट बनाती है और देश में इसकी 34 कुल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. कंपनी ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, डायबिटीज, और हृदय  रोग की प्रमुख रुप से दवा बनाती है.

CIPLA की शुरुआत 1935 में डॉक्टर ख्वाजा अब्दुल हमीद ने की थी. इस कंपनी की शुरुआत दो लाख की रकम के साथ हुई थी. आज इस का सालाना टर्न ओवर करोड़ो में है. CIPLA नें बड़ी विदेशी कंपनियों को टक्कर देने के लिए बेहतर और सस्ती  दवाएं उपलब्ध करवाई. ये दुनिया के 80 से ज्यादा देशों  में अपनी  दवा बेचती है. डॉक्टर ख्वाजा अब्दुल हमीद ने भारतीय पेंटेट कानून में बदलाव की शुरुआत की 1961 में इंडियन ड्रग मैनुफैक्चर एसोसिएशन का गठन किया. CIPLA के शेयर में आज लगभग 2%  से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और ये BSE पर  1020 रुपे पर बदं हुआ .

-भारत एक्सप्रेस

Hemant Ghai

Recent Posts

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

4 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

29 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

47 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago