बिजनेस

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार डॉलर बढ़कर 693 अरब डॉलर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व भी 2.16 अरब डॉलर बढ़ा

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार (15 अगस्त) को जारी आंकड़ों के अनुसार, 8 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve)  4.75 अरब डॉलर बढ़कर 693.62 अरब डॉलर हो गया. विदेशी मुद्रा भंडार का अच्छा प्रदर्शन देश के व्यापक आर्थिक बुनियादी ढांचे की मजबूती को दर्शाता है और इससे आरबीआई को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए को मजबूत करने की अधिक जगह मिलती है.

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार आरबीआई को रुपए को गिरने से रोकने और उसकी अस्थिरता को कम करने के लिए अधिक डॉलर जारी करके हाजिर और वायदा मुद्रा बाजारों में हस्तक्षेप करने में सक्षम बनाता है.

8 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां का मूल्य 2.84 अरब डॉलर बढ़कर 583.98 अरब डॉलर हो गया है. विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव डॉलर के रूप में शामिल होता है.

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू बढ़कर 86.16 अरब डॉलर पहुंची

सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार के मुख्य घटकों में से एक गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 2.16 अरब डॉलर बढ़कर 86.16 अरब डॉलर हो गई है. भू-राजनीतिक तनावों से उत्पन्न अनिश्चितता के बीच, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सुरक्षित निवेश के रूप में गोल्ड के रिजर्व को तेजी से बढ़ा रहे हैं.

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने के शेयर को 2021 से लगभग दोगुना कर लिया है.  समीक्षा अवधि में विदेशी मुद्रा भंडार में विशेष आहरण अधिकार की वैल्यू 18.74 अरब डॉलर थी. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने हाल ही में कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11 महीने से अधिक के माल आयात और लगभग 96 प्रतिशत बकाया विदेशी लोन की फंडिंग के लिए पर्याप्त है.

इससे पहले, गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल जुलाई में भारत का वस्तु निर्यात 7.29 प्रतिशत बढ़कर 37.24 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 34.71 अरब डॉलर था. वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, “अनिश्चित वैश्विक नीतिगत माहौल के बावजूद, जुलाई और वित्त वर्ष 26 में भारत के सेवा और वस्तु निर्यात में अब तक काफी तेज वृद्धि हुई है और यह वैश्विक निर्यात वृद्धि से कहीं अधिक है.”


ये भी पढ़ें: भारत के पर्यटन क्षेत्र में बूम! 2028 तक 59 अरब डॉलर से अधिक होगा पर्यटन क्षेत्र की आय, रिपोर्ट में हुआ खुलासा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

5 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

38 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

39 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

57 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago