बिजनेस

वैश्विक कंपनियों की पसंद बन रहा भारत, दुनिया के जीसीसी मार्केट में हिस्सेदारी 53 प्रतिशत हुई : रिपोर्ट

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) के लिए भारत दुनियाभर की कंपनियों की पसंद बनकर उभर रहा है. विश्व के करीब 53 प्रतिशत या 1,700 के आसपास जीसीसी (GCC) देश में मौजूद हैं. यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई.

वेस्टियन रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत में कुल जीसीसी में से 94 प्रतिशत बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और पुणे में हैं. शेष 6 प्रतिशत जीसीसी कोलकाता, कोच्चि, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोयंबटूर, वडोदरा, नासिक, त्रिवेंद्रम, जोधपुर, वारंगल, बड़ौदा, विशाखापत्तनम, भोगपुरम, जयपुर, सूरत, मोहाली, भुवनेश्वर, इंदौर, मैसूर, मदुरै और भोपाल में फैले हुए हैं.

GCC की संख्या 8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही

वेस्टियन रिसर्च के अनुसार, भारत में जीसीसी की कुल संख्या 8 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ रही है और यह वित्त वर्ष 28 तक 2,100 से अधिक होने का अनुमान है. औसतन प्रतिवर्ष लगभग 150 नए जीसीसी स्थापित होने की उम्मीद है.

भारत में आईटी क्षेत्र के जीसीसी की संख्या सबसे अधिक है और कुल जीसीसी में इनकी हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है. वहीं, बीएफएसआई (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस) की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है. रिपोर्ट में बताया गया है कि हेल्थकेयर और लाइफसाइंस, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग, कंसल्टेंसी सर्विसेज, और टेलीकॉम एवं मीडिया क्षेत्र की सामूहिक रूप से भारत में जीसीसी की कुल संख्या में लगभग 19 प्रतिशत की हिस्सेदारी है.

बेंगलुरु में सर्वाधिक 487 जीसीसी हैं

बेंगलुरु में विभिन्न उद्योगों में फैले सबसे अधिक 487 जीसीसी हैं, जो देश में कुल जीसीसी का 29 प्रतिशत है. रिपोर्ट के अनुसार, 273 जीसीसी की उपस्थिति के साथ, हैदराबाद देश में सबसे तेजी से बढ़ते जीसीसी केंद्र के रूप में उभरा है. एनसीआर क्षेत्र में 272 जीसीसी, मुंबई में 207 जीसीसी और पुणे में 178 जीसीसी हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक रूप से आईटी सपोर्ट और बैक-ऑफिस सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने के बाद, जीसीसी अब इनोवेशन, अनुसंधान और विकास के केंद्र बन गए हैं और दुनिया भर में उनकी संख्या लगभग 3,200 केंद्रों तक पहुंच गई है.


ये भी पढ़ें: भारत दुनिया में फास्ट पेमेंट में टॉप पर, UPI से हर महीने 18 अरब ट्राजैंक्शन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

25 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

38 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago