बिजनेस

भारत-जापान का गठबंधन: रक्षा और AI डील फाइनल, पीएम मोदी ने जापानी समकक्ष को बताया ‘छोटी बहन’

वैश्विक उथल-पुथल और कूटनीति के इस दौर में नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस से एक ऐसी खबर आई है, जिसने हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific Region) की पूरी जियो-पॉलिटिक्स को हिला कर रख दिया है. भारत और जापान (India-Japan) ने रक्षा, ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे बेहद ‘सेंसिटिव और खूंखार’ सेक्टर्स में सहयोग को नई मजबूती देने के लिए कई बड़े मेमोरेंडम ऑफ कोऑपरेशन (MoC) पर हस्ताक्षर किए हैं. जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची (Sanae Takaichi) के इस भारत दौरे ने दोनों देशों की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में एक नया और ‘विस्फोटक’ अध्याय जोड़ दिया है.

रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर फोकस

इस हाई-प्रोफाइल बैठक में सिर्फ कागजी बातें नहीं हुईं, बल्कि सीधा भविष्य की तकनीक पर वार किया गया. दोनों देशों ने साफ़ कर दिया है कि उनका फोकस रक्षा सहयोग को ‘फौलादी’ बनाने, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर (Semiconductors), डिजिटल टेक्नोलॉजी और उभरती हुई AI (Artificial Intelligence) तकनीकों पर रहेगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह ‘मास्टरस्ट्रोक’ सीधे तौर पर समंदर और तकनीक के क्षेत्र में उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियों (खासकर चीन) के लिए एक कड़ा संदेश है.

‘मेरी छोटी बहन सानाए ताकाइची…’

कूटनीति से इतर, इस मुलाकात में जो ‘गर्मजोशी’ दिखी, उसने सभी का दिल जीत लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची को अपनी ‘छोटी बहन’ बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को भरोसे और मित्रता की सबसे बड़ी मिसाल करार दिया. पीएम मोदी ने हालिया G7 शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा, “मौजूदा वैश्विक उथल-पुथल के दौर में आपसी विश्वास ही सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी है, और मुझे गर्व है कि भारत-जापान की साझेदारी इस कसौटी पर 100 टका खरी उतरती है.”

ये भी पढ़ें: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में बड़ा हादसा: वार्ड में बेड के ऊपर भरभराकर गिरी छत, बाल-बाल बचा मासूम

भरोसे की नई विकास यात्रा

ऑटोमोबाइल हो या इलेक्ट्रॉनिक्स, जापान ने पिछले कई दशकों में भारत की विकास यात्रा में जो ‘साइलेंट’ भूमिका निभाई है, वह अब पूरी दुनिया के सामने दहाड़ रही है. दिल्ली में हुए ये नए समझौते सिर्फ दो देशों के हस्ताक्षर नहीं हैं, बल्कि ये इस बात की सबसे बड़ी ‘गारंटी’ हैं कि भारत और जापान का यह ‘महा-गठबंधन’ आने वाले समय में पूरी दुनिया की आर्थिक और तकनीकी दिशा तय करने वाला है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

17 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

32 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

2 hours ago